फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci send recommendation to coa on first day night test in india

पहले डे-नाइट टेस्ट पर BCCI ने बुलाई अहम बैठक, COA के पाले में गेंद

Sat, 17 Mar 2018 08:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
bcci send recommendation to coa on first day night test in india
amitabh chaudhary - फोटो : amitabh chaudhary

बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी ने शनिवार को टीम इंडिया के आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक अहम बैठक बुलाई। इस बैठक में बीसीसीआई के कई बड़े पदाधिकारी शामिल हुए। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू सीरीज भी इस मीटिंग का अहम हिस्सा रही।

विज्ञापन


अमिताभ चौधरी ने बताया कि इस साल भारत में चार घरेलू सीरीज खेली जाएंगी, जिसकी शुरुआत वेस्टइंडीज और समापन ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। ऐसे में इनकी जगह और तारीख तय करने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी।

विज्ञापन

bcci send recommendation to coa on first day night test in india
बीसीसीआई

बीसीसीआई सचिव ने बताया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज का एक मैच डे-नाइट भी हो सकता है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला बीसीसीआई की प्रशासक समित ही लेगी। फिलहाल इस मामले में सीओए को सिफारिश पत्र भेज दिया गया है, अब सीओए का फैसला आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले बीसीसीआई क्रिकेट ऑपरेशंस के जनरल मैनेजर सबा करीम ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में डे-नाइट टेस्ट की सफलता को देखते हुए बीसीसीआई भी इसे आयोजित करने की कोशिशों में लगी है। इस साल अक्टूबर में भारत पहले डे-नाइट टेस्ट मैच की मेजबानी कर सकता है। इसका आयोजन वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed