फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI seeks to recruit a new selector ajit agarkar subroto banerjee shiv sunder das salil ankola

BCCI: चयन समिति में अजीत अगरकर को मिलेगा नया साथी! भारतीय टीम के इस चयनकर्ता की हो सकती है छुट्टी

Mon, 15 Jan 2024 04:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 15 Jan 2024 04:45 PM IST
सार

बीसीसीआई ने बताया है कि चयनकर्ता पद के लिए सात टेस्ट और 30 प्रथम श्रेणी मैच खेलने का अनुभव होना जरूरी है। इस पद के लिए 25 जनवरी तक आवेदन भरे जा सकते हैं।

विज्ञापन
BCCI seeks to recruit a new selector ajit agarkar subroto banerjee shiv sunder das salil ankola
रोहित शर्मा और अजीत अगरकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मुख्य चयन समिति में बदलाव देखने को मिल सकता है। बीसीसीआई ने राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए आवेदन मांगे हैं। अजीत अगर के नेतृत्व वाली चयन समिति में कुल पांच सदस्य हैं। फिलहाल एक भी जगह खाली नहीं है। वहीं, किसी भी सदस्य का कार्यकाल भी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में माना दा रहा है कि मौजूदा चयन समिति में से किसी को एक को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने बताया है कि चयनकर्ता पद के लिए सात टेस्ट और 30 प्रथम श्रेणी मैच खेलने का अनुभव होना जरूरी है। इस पद के लिए 25 जनवरी तक आवेदन भरे जा सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति को 25 तारीख की शाम छह बजे तक आवेदन करना होगा। आवेदन मिलने के बाद बीसीसीआई शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाएगा। फिलाहल इंटरव्यू की कोई तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन


चयन समिति में कौन-कौन हैं?
मौजूदा चयन समिति में अजीत अगरकर मुख्य चयनकर्ता हैं। उनके साथ पूर्व ओपनर बल्लेबाज शिव सुंदर दास, पूर्व तेज गेंदबाज सुबर्तो बनर्जी, सलिल अंकोला और पूर्व बल्लेबाज श्रीधरन शरथ हैं। अगरकर को छोड़कर किसी एक की छुट्टी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर क्षेत्र का कोई सदस्य नहीं
इसमें सलिल अंकोला का नाम सामने आया है। वह चयन समिति में पश्चिम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस क्षेत्र से समिति में दो सदस्य हैं। अगरकर भी पश्चिम क्षेत्र से आते हैं। ऐसे में अंकोला को पद से हटना पड़ सकता है। उत्तर क्षेत्र से फिलहाल चयन समिति में कोई नहीं है। ऐसे में इस क्षेत्र से किसी का चयन हो सकता है। अगरकर से पहले चेतन शर्मा मुख्य चयनकर्ता थे। एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।


चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए टीम का चयन हो चुका है। इसके बाद तीन टेस्ट मैचों के लिए चयन होना अभी बाकी है। उसके बाद चयनकर्ताओं को आईपीएल के मध्य में टी20 विश्व कप के लिए टीम का चयन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed