फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci says Prithvi Shaw, Devdutt Padikkal to continue playing in Lanka series 

SL vs IND: इंग्लैंड नहीं जाएंगे पृथ्वी शॉ और पडीक्कल, श्रीलंका के खिलाफ ही खेलेंगे सीरीज

Wed, 07 Jul 2021 10:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 07 Jul 2021 10:17 PM IST
सार

भारतीय टीम प्रबंधन ने 28 जून को अपने प्रशासनिक मैनेजर गिरीश डोंग्रे के जरिए इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को भेजने के लिए कहा था।

विज्ञापन
bcci says Prithvi Shaw, Devdutt Padikkal to continue playing in Lanka series 
पृथ्वी शॉ

विस्तार

चोटिल शुभमन गिल की जगह बीसीसीआई पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडीक्कल को इंग्लैंड नहीं भेजेगा। बीसीसीआई के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'पृथ्वी श्रीलंका में ही रहेगा और 26 जुलाई तक सीमित ओवरों के मैचों में खेलेगा। उसे चुना गया है और उसे वह जिम्मेदारी निभानी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'श्रीलंका श्रृंखला समाप्त होने के बाद संभावनाओं को तलाशा जाएगा लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं है।'

विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय टीम प्रबंधन ने 28 जून को अपने प्रशासनिक मैनेजर गिरीश डोंग्रे के जरिए इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को भेजने के लिए कहा था। चयनसमिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने हालांकि दो दिन पहले तक इस मेल का आधिकारिक जवाब नहीं भेजा था। चयनसमिति किसी अन्य बल्लेबाज को इंग्लैंड भेजने के मूड में नहीं है क्योंकि चार सलामी बल्लेबाज पहले ही टीम में हैं। बता दें कि टीम प्रबंधन इसलिए दो सलामी बल्लेबाजों को चाहता है क्योंकि वे अभिमन्यु ईश्वरन की तकनीक से प्रभावित नहीं हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, वह टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ राघवेंद्र का सामना करने में भी खुद को सहज नहीं पाते हैं।
विज्ञापन


शुभमन गिल पिंडली में चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू हो रही टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 अगस्त को ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में खेला जाएगा। गिल के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से रोहित के साथ पारी का आगाज कौन करेगा इस विषय लगातार बहस जारी था। भारतीय टीम प्रबंधन ने मयंक अग्रवाल, केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन की 20 सदस्यीय टीम में उपस्थिति के बावजूद अतिरिक्त सलामी बल्लेबाज को टीम के साथ जोड़ने का फैसला किया था। बता दें कि भारतीय खिलाड़ी 14 जुलाई को लंदन में एकत्रित होंगे, जहां से वे दो सप्ताह के अभ्यास शिविर और 'सलेक्ट काउंटी इलेवन' के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच के लिए डरहम जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed