फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI said Media is not allowed to go to the stadium, only the press conference will be mandatory after the match

मीडिया को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं, केवल मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस होगी अनिवार्य : बीसीसीआई

Sat, 19 Sep 2020 12:47 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 19 Sep 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
BCCI said Media is not allowed to go to the stadium, only the press conference will be mandatory after the match
बीसीसीआई - फोटो : ट्विटर

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए लगाये गये सख्त स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें चरण में मीडियाकर्मियों को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। पता चला है कि यह पहला चरण होगा जिसमें फ्रेंचाइजी को मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस कराने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि प्रत्येक मैच के बाद वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस कराना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ड्रीम11 इंडियन प्रीमियर लीग 2020 कोविड-19 महामारी के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बंद स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए मीडिया कर्मियों को मैच कवर करने के लिये या टीम के अभ्यास सत्र को कवर करने के लिये स्टेडियम में अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


इसके अनुसार, साथ ही इस साल परिस्थितियों को देखते हुए यूएई मीडिया को छोड़कर कोई भी नया मीडिया पंजीकरण नहीं होगा। इसमें कहा गया, बीसीसीआई लीग में दिलचस्पी के स्तर को समझता है इसलिये प्रत्येक मैच के बाद मीडिया को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस की सुविधा मुहैया करायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो पत्रकार इस समय बीसीसीआई से पंजीकृत हैं, वे प्रत्येक मैच से पहले और बाद में प्रेस विज्ञप्ति और नियमित अपडेट प्राप्त करते रहेंगे। इन प्रेस विज्ञप्ति में मैच के बाद वर्चुअल प्रेस काफ्रेंस से जुड़ने की और मैच के दिनों के दौरान टीम प्रतिनिधियों को सवाल भेजने की प्रक्रिया की जानकारी होगी।


बीसीसीआई इन मान्यता प्राप्त मीडिया को प्रत्येक मैच 35 फोटो भी मुहैया करायेगा और ऐसा पूरे टूर्नामेंट के दौरान रहेगा। यह पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा फोटो हैं। विज्ञप्ति के अनुसार, फोटो को संपादकीय उद्देश्य के लिये ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए और प्रत्येक मंच पर बीसीसीआई/आईपीएल को श्रेय देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed