{"_id":"5d6d252f8ebc3e93de12358b","slug":"bcci-responded-on-mohammed-shami-arrest-warrant-by-alipore-court-in-hasin-jahan-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद शमी की गिरफ्तारी पर BCCI का बड़ा बयान, बताया कब करेंगे कार्रवाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहम्मद शमी की गिरफ्तारी पर BCCI का बड़ा बयान, बताया कब करेंगे कार्रवाई
Mon, 02 Sep 2019 09:11 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 02 Sep 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
पश्चिम बंगाल की अलीपुर अदालत ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनके भाई हासीब अहमद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए शमी को 15 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी अपना पक्ष रखा है। बीसीसीआई ने अपने बयान में साफ कर दिया है कि वो तब तक शमी पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे जब तब वे चार्जशीट नहीं देख लेते।
विज्ञापन
बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जल्दी में कोई कार्रवाई करना सही नहीं होगा। बता दें कि इस वक्त शमी वेस्टइंडीज दौरे पर हैं और भारतीय टीम का हिस्सा हैं और सीरीज के आखिरी टेस्ट में खेल रहे हैं। सीरीज और दौरा 3 सितम्बर को समाप्त हो जाएगा।