{"_id":"5db94d7e8ebc3e93d0286d2c","slug":"bcci-president-sourav-ganguly-met-national-cricket-academy-director-rahul-dravid","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने साथी राहुल द्रविड़ से मिलने पहुंचे BCCI मुखिया सौरव गांगुली, इन मुद्दों पर होगी बातचीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुराने साथी राहुल द्रविड़ से मिलने पहुंचे BCCI मुखिया सौरव गांगुली, इन मुद्दों पर होगी बातचीत
Wed, 30 Oct 2019 02:19 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 30 Oct 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
एनसीए के भीतर जाते सौरव गांगुली
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली बुधवार को अपने पुरानी साथ और एनसीए (नेशनल क्रिकेट अकादमी) के प्रमुख राहुल द्रविड़ से मुलाकात करने पहुंचे। बेंगलुरु में दोपहर डेढ़ बजे के करीब 'दादा' अपनी गाड़ी से उतरते और एनसीए के भीतर जाते कैमरे में कैद हुए।
विज्ञापन
इस बैठक में राहुल और सौरव के अलावा 23 अक्टूबर को चुने गए बीसीसीआई के सभी नए पदाधिकारियों के हिस्सा लेने की भी खबर है। एनसीए के सीईओ तूफान घोष भी शामिल होंगे। इससे पहले बीसीसीआई की कुछ तकनीकी समितियों की बैठक में भी गांगुली और द्रविड़ साथ रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक में एनसीए के भविष्य के रोडमैप को लेकर चर्चा होगी। एनसीए को भारतीय क्रिकेट टीम की फीडर लाइन कहा जाता है। इससे पहले जुलाई में एनसीए प्रमुख का पदभार संभालने के बाद द्रविड़ एनसीए को लेकर पहले ही कुछ योजनाएं बना चुके हैं। वे उसे लेकर गांगुली अपनी ओर से कुछ सलाह देंगे।
विज्ञापन
Karnataka: BCCI President Sourav Ganguly arrives in Bengaluru to meet National Cricket Academy (NCA) director Rahul Dravid. pic.twitter.com/YPyEZZn2wz
— ANI (@ANI) October 30, 2019
एनसीए की दिक्कतों पर चर्चा होगी
एक वक्त पर भारतीय टीम की सप्लाई लाइन माने जाने वाली एनसीए अब सिर्फ खिलाड़ियों का पुनर्वास केंद्र बनकर रह गई है। द्रविड़ के साथ होने वाली बैठक में गांगुली को एनसीए को लेकर बनाई जा रही नई योजनाओं के बारे में अपडेट किए जाने की संभावना है।
लक्ष्मण ने भी उठाया था एनसीए का मुद्दा
पिछले सप्ताह ही टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली को एनसीए के सुधार पर फोकस करने की सलाह दी थी। लक्ष्मण ने कहा था, ‘एनसीए को सिर्फ रिहैबिलेटेशन सेंटर ही नहीं रहना चाहिए। यहां भारतीय क्रिकेट का भविष्य यानी युवाओं को निखारने पर फोकस होना चाहिए। अगर आप मुझसे एक बात पूछेंगे तो वो ये होगी कि सौरव एनसीए को कैसे पुनर्जीवित कर सकते हैं। भारतीय टीम की महानता उसकी बेंच स्ट्रेंथ में है।’