Sourav Ganguly Birthday Special: सचिन, लक्ष्मण समेत दिग्गजों ने इस अंदाज में दी गांगुली को बर्थडे की बधाई
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' के नाम से मशहूर सौरव गांगुली ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं। गांगुली की आक्रामक कप्तानी और बल्लेबाजी के अंदाज को आज भी याद किया जाता है। भारतीय क्रिकेट को तमाम विवादों से निकालकर नई पहचान दिलाने में गांगुली की अहम भूमिका रही है। फिलाहल वो बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं। उनके बीसीसीआई प्रमुख बनते ही टीम इंडिया ने डे-नाइट टेस्ट खेलने का आगाज किया। सौरव गांगुली को जन्मदिन के मौके पर उनके साथी और भारतीय टीम के खिलाड़ियों के द्वारा ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर ने दी सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई, ट्वीट कर लिखा, जन्मदिन मुबारक हो दादी! आशा है कि हमारी ऑफ-फील्ड साझेदारी हमारे ऑन-फील्ड की तरह मजबूत बनी रहेगी।
Happy birthday Dadi!
Hope our off-field partnership keeps going strong like our on-field ones. Wish you a blessed year ahead. pic.twitter.com/jOmq9XN07wविज्ञापन विज्ञापन— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 8, 2020
वीवीएस लक्ष्मण ने भी सौरव गांगाली को जनमदिन की बधाई दी।
Many more happy returns of the day @SGanguly99 . May you taste ever more success and receive more and more love. Have a great day and year ahead #HappyBirthdayDada pic.twitter.com/j53UUDerJE
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) July 8, 2020
टीम इंडिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सौरव के जन्मदिन पर लिखा, जन्मदिन की बधाई दादा, आप भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर लेकर गए।
You’ve taken Indian cricket to new levels! Best wishes on your birthday, Dada @SGanguly99 😊 #HappyBirthdayDada pic.twitter.com/RzaNGkU6gc
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) July 8, 2020
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज रहे आरपी सिंह ने सौरव गांगुली को बधाई देते हुए लिखा, दादा ने हमेशा अपने खिलाड़ियों की देखभाल की है। सबसे अच्छी बात यह थी कि हम कभी भी जूनियर्स की तरह नहीं रहे।
#Dada has always looked after his players. Best thing was we were never treated like juniors. An inspiration forever ❤️. Keep rocking. #HappyBirthdayDada 🎂#SouravGanguly #BengalTiger #BCCIPresident #HappyBirthdayGanguly pic.twitter.com/5H8ut182Zp
— R P Singh रुद्र प्रताप सिंह (@rpsingh) July 8, 2020