{"_id":"5f1c366da99da62f7734d16e","slug":"bcci-president-and-former-india-captain-sourav-ganguly-tests-negative-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरव गांगुली कोरोना वायरस जांच में निगेटिव पाए गए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सौरव गांगुली कोरोना वायरस जांच में निगेटिव पाए गए
Sat, 25 Jul 2020 07:11 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 25 Jul 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना वायरस जांच में निगेटिव पाए गए। उन्होंने एहतियात के तौर पर अपने नमूने दिए थे। भारत के पूर्व कप्तान गांगुली पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से घर में पृथकवास में हैं।
विज्ञापन
उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। गांगुली के करीबी सूत्र ने बताया, 'वह अपनी बीमार मां और परिवार के साथ रह रहे हैं तो एहतियात के तौर पर उन्हें खुद टेस्ट कराया था। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।'
विज्ञापन
बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव स्नेहाशीष ठीक हो रहे हैं और एक दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। स्नेहाशीष की पत्नी, सास, ससुर और घरेलू सहायिका भी पॉजिटिव पाई गई थी । उसके बाद से वह बेहाला स्थित अपने पुश्तैनी घर में रह रहे थे।
विज्ञापन