फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI postponed Cooch Behar Trophy knockouts due to covid19 cases in teams

Cooch Behar Trophy: कोविड-19 के बढ़ते मामले ने बढ़ाई चिंता, बीसीसीआई ने स्थगित किए नॉकआउट चरण के मुकाबले

Mon, 10 Jan 2022 05:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 10 Jan 2022 05:07 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुए कूच बिहार ट्रॉफी के नॉकआउट चरण के मैचों को स्थगित कर दिया है। इस घरेलू टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण के मुकाबले मंगलवार से पुणे में शुरू होने वाले थे। 
 

विज्ञापन
BCCI postponed Cooch Behar Trophy knockouts due to covid19 cases in teams
बीसीसीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुए कूच बिहार ट्रॉफी के नॉकआउट चरण के मैचों को स्थगित कर दिया है। इस घरेलू टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण के मुकाबले मंगलवार से पुणे में शुरू होने वाले थे। 

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया, 'बीसीसीआई ने सोमवार को कुछ टीमों में कोविड-19 के मामले सामने आने के बाद कूच बिहार ट्रॉफी के नॉकआउट चरण के मैचों को स्थगित करने का फैसला किया है।'
विज्ञापन

 

प्रेस रिलीज में कहा गया कि सभी के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुणे में होने वाले नॉकआउट मैचों को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। बीसीसीआई ने लीग चरण में 20 स्थानों पर 93 मैचों का आयोजन किया था। बोर्ड स्थिति की निगरानी करना जारी रखेगा और स्थिति में सुधार होने पर एक नई विंडो की तलाश करेगा।

कूच बिहार ट्रॉफी के नॉकआउट चरण में कुल आठ टीमों ने क्वालीफाई किया। यह टीमें हैं मुंबई, महाराष्ट्र, विदर्भ, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और बंगाल। इन सभी के बीच पुणे में चार दिनों तक मुकाबले खेले जाने थे। 

बीसीसीआई इससे पहले रणजी ट्रॉफी, कर्नल सीके नायुडु ट्रॉफी और सीनियर महिले टी-20 लीग 2021-22 को भी स्थगित कर चुकी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed