फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI, PCB on collision course: ACC chairman Jay Shah announces "calendar", PCB chief Sethi terms it unilateral

BCCI vs PCB: जय शाह ने एशियाई क्रिकेट का कैलेंडर जारी किया, पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी बोले- यह एकतरफा है

Thu, 05 Jan 2023 10:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 05 Jan 2023 10:41 PM IST
सार

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने एशियन क्रिकेट काउंसिल का कैलेंडर जारी किया तो पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने इसे एकतरफा करार दिया। इसके बाद दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच अनबन और बढ़ गया है।
 

विज्ञापन
BCCI, PCB on collision course: ACC chairman Jay Shah announces "calendar", PCB chief Sethi terms it unilateral
जय शाह (बाएं) और नजम सेठी (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई क्रिकेट के कैलेंडर को लेकर भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आमने-सामने आ गए हैं। बीसीसीआई के सचिव जय शाह एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं और उन्हें एशियाई क्रिकेट काउंसिल का कैलेंडर जारी किया। इस कैलेंडर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा कि यह कैलेंडर एकतरफा है। इसके बाद दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच तनाव बढ़ गया है। 
विज्ञापन


जय शाह ने एसीसी अध्यक्ष के रूप में अपने ट्विटर हैंडल पर 2023 और 2024 के लिए एशियाई क्रिकेट के कार्यक्रम की घोषणा की। इस कैलेंडर में यह भी बताया गया कि इस साल सितंबर में एशिया कप खेला जाएगा। हालांकि, मेजबान देश और टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल नहीं जारी किया गया है।
विज्ञापन

पाकिस्तान इस साल एशिया कप का मूल मेजबान है लेकिन बीसीसीआई दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण वहां खेलने का इच्छुक नहीं है। तत्कालीन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने बीसीसीआई के रुख का विरोध किया था और यहां तक कि भारत में 50 ओवर के विश्व कप का बहिष्कार करने की धमकी दी थी।

राजा का कहना था कि पाकिस्तान को मेजबानी का अधिकार देने का निर्णय एसीसी के निदेशक मंडल ने लिया था और शाह टूर्नामेंट को स्थानांतरित करने के बारे में निर्णय नहीं ले सकते। रमीज राजा के बाद नजम सेठी पीसीबी अध्यक्ष बने और उन्हें भारतीय बोर्ड के दिग्गजों का करीबी माना जाता था, लेकिन एसीसी का कैलेंडर आने के बाद उन्होंने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सेठी ने ट्विटर पर लिखा "एसीसी संरचना और कैलेंडर 2023-24 को एकतरफा रूप से पेश करने के लिए धन्यवाद जय शाह, विशेष रूप से एशिया कप 2023 जिसके लिए पाकिस्तान होस्ट है। जब आप इसमें हैं, तो आप हमारे पीएसएल 2023 की संरचना और कैलेंडर भी प्रस्तुत कर सकते हैं! एक तेज प्रतिक्रिया की सराहना की जाएगी।" 

एशिया कप 2023 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अलावा एक क्वालीफायर टीम खेलेगी। संयुक्त अरब अमीरात में हुए पिछले एशिया कप में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था और यह टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में इस टूर्नामेंट में उतरेगी। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप होने की वजह से यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया था।
विज्ञापन

भारत इस साल के अंत में एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी करने के लिए तैयार है और सभी भाग लेने वाली टीमों का ध्यान 50 ओवर के प्रारूप पर है, इस साल का एशिया कप उसी प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं। इसलिए भारत एशिया कप को यूएई में आयोजित करना चाहता है। इसके लिए भारत ने पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों का भी हवाला दिया है। हालांकि, पाकिस्तान का तर्क है कि अगर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सुरक्षा के डर के बिना आकर पाकिस्तान में खेल सकते हैं, तो एक तटस्थ देश में इस टूर्नामेंट का आयोजन क्यों होना चाहिए।

बीसीसीआई सचिव और एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने अगले दो वर्षों के लिए कैलेंडर जारी करते हुए कहा, कार्यक्रम "इस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे अद्वितीय प्रयासों और जुनून को दर्शाता है। क्रिकेट के लिए अच्छा समय है।"

एसीसी के कार्यक्रम में 2023-2024 के बीच कुल 145 वनडे और टी20 मैच खेले जाएंगे। 2023 में 75 और 2024 में 70 मैच होंगे। इसके अलावा, इमर्जिंग अंडर 23 एशिया कप वापस आ गया है और इस साल जुलाई में पुरुषों के लिए 50 ओवर के प्रारूप में आयोजित किया जाएगा और इसमें आठ टीमें शामिल होंगी। यह टूर्नामेंट अगले साल दिसंबर में होगा लेकिन टी20 फॉर्मेट में होगा। इस साल जून में होने वाला महिला इमर्जिंग एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा जिसमें आठ टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed