टीम इंडिया के 5 धुरंधर बीसीसीआई के अनुबंध से बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्टार रह चुके पांच खिलाड़ियों का कैरियर खत्म सा ही कर दिया है। इन खिलाड़ियों को अनुबंध में जगह नहीं मिली है।
बीसीसीआई ने अपने साथ अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सुरेश रैना, आर अश्विन और भुवनेश्चर कुमार को ए ग्रेड में रखा गया है।
ग्रेड बी में प्रज्ञान ओझा, मुरली विजय, चेतेश्चर पुजारा, रविंद्र जडेजा, इंशात शर्मा, शिखर धवन, उमेश यादव, रोहित शर्मा, अजिंक्य राहाणे, अंबाती रायडू, मोहम्मद शमी को रखा गया है।
ग्रेड सी में अमित मिश्रा, वरूण एरोन, रिद्िधामन साहा, स्टुअर्ट बिन्नी, पकंज सिंह, आर. विनय कुमार, मोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी, परवेज रसूल, अक्षर पटेल, मनोज तिवारी, रॉबिन उथप्पा, कर्ण शर्मा, संजू सैमसन, कुलदीप यादव और केएल राहुल को रखा गया है।
पांच बड़े खिलाड़ियों का झटका
बीसीसीआई ने टीम इंडिया के कभी स्टार रह चुके खिलाड़ियों को एक बार फिर झटका दिया है। इस बार बीसीसीआई ने अपने अनुबंध करार से धुंरधर खिलाड़ियों को बाहर करते हुए उनके कैरियर को खत्म कर दिया है। वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, जहीर खान, युवराज सिंह को करार से बाहर कर दिया है।
भुवनेश्चर कुमार को पहली बार ए श्रेणी के वार्षिक अनुबंध में रखा गया है। ए श्रेणी में खिलाड़ियों की संख्या में कटौती करते हुए सिर्फ पांच खिलाड़ियों को जगह दी गई है। ए श्रेणी के खिलाड़ियों को बीसीसीआई सालाना एक करोड़ रुपए देता है।