{"_id":"5c7e9383bdec2213ff32ac37","slug":"bcci-ombudsman-coa-has-not-yet-referred-kl-rahul-and-hardik-pandya-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoA ने अभी तक राहुल और पांड्या का मामला नहीं भेजा: बीसीसीआई लोकपाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CoA ने अभी तक राहुल और पांड्या का मामला नहीं भेजा: बीसीसीआई लोकपाल
Tue, 05 Mar 2019 08:49 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 05 Mar 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
हार्दिक और राहुल
बीसीसीआई के लोकपाल डी के जैन ने मंगलवार को कहा कि प्रशासकों की समिति (सीओए) ने अब तक उनके पास भारतीय क्रिकेटरों हार्दिक पांड्या और के एल राहुल से जुड़ा मामला नहीं भेजा है।
विज्ञापन
दोनों क्रिकेटर एक टीवी कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए जांच का सामना कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने विवादों को सुलझाने के लिए अपने पूर्व न्यायधीश जैन को पिछले महीने बीसीसीआई का लोकपाल नियुक्त किया था। जैन ने इस महीने के शुरू में बीसीसीआई मुख्यालय में पदभार संभाल लिया था।
विज्ञापन
जैन से जब राहुल और पंड्या से जुड़े मामले के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, 'मैंने अभी स्वत: संज्ञान लेकर कोई मामला नहीं लिया है। एक बार जब सीओए मेरे पास मामला भेजेंगे तो मैं उस पर गौर करूंगा।'
विज्ञापन
पांड्या और राहुल दोनों को अपनी टिप्पणियों के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से ही स्वदेश भेज दिया गया था। इन दोनों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था जिसे बाद में हटा दिया गया। राहुल अभी भारतीय वनडे टीम का हिस्सा हैं जबकि पांड्या पीठ की चोट से उबर रहे हैं। इनपुट-भाषा