फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI official accepts rift between Kohli and Rohit solve dispute after SA tour of India

Rohit-Kohli rift: बीसीसीआई अधिकारी ने कहा विराट की वजह हुआ विवाद, अफ्रीका दौरे के बाद दोनों के बीच सुलह कराएंगे

Tue, 14 Dec 2021 08:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 14 Dec 2021 08:43 PM IST
सार

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा है कि अफ्रीका दौरे के बाद बोर्ड दोनों खिलाड़ियों को साथ बैठाएगा। इस मीटिंग में दोनों कप्तानों के बीच सुलह कराई जाएगी। 
 

विज्ञापन
BCCI official accepts rift between Kohli and Rohit solve dispute after SA tour of India
विराट और रोहित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच अनबन की बात को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी स्वीकार कर लिया है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि विराट के स्वार्थी रवैये की वजह से यह विवाद हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि अफ्रीका दौरे के बाद बोर्ड दोनों खिलाड़ियों के साथ बैठक करेगा और इस अनबन को खत्म करने की कोशिश की जाएगी। वहीं चयनकर्ताओं के फैसले का समर्थन करते हुए अधिकारी ने कहा कि रोहित को वनडे टीम की कप्तानी देना टीम इंडिया के हित में था। 
विज्ञापन


बीसीसीआई अधिकारी ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा कि विराट ने भारतीय क्रिकेट में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने अब तक अपने करियर में टीम को खुद से पहले रखा, लेकिन अब जो हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। अधिकारी के अनुसार रोहित को वनडे टीम का कप्तान बनाने के फैसले पर कोहली ने बहुत ही स्वार्थपूर्ण प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आगे कहा कि दक्षिण अफ्रीका का दौरा खत्म होने के बाद बोर्ड दोनों खिलाड़ियों को साथ बैठाकर बात करेगा और आगे का रास्ता तय किया जाएगा। 
विज्ञापन


रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिसमें विराट भारत के कप्तान हैं। वहीं खबरों के अनुसाक कोहली ने परिवार के साथ समय बिताने के लिए वनडे सीरीज में आराम मांगा है, जिसमें रोहित टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तानी जाने से नाराज हैं कोहली
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी के अनुसार विराट ने वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के फैसले को हल्के में नहीं लिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से हटने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि परिवार के साथ समय बिताने के लिए वो ऐसा कर रहे हैं, लेकिन कोई भी इतना भोला नहीं हो सकता। जो हो रहा है उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।  

रोहित की चोट भी संदेह के घेरे में 
रोहित की चोट पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। उनकी चोट को लेकर पहले खबरें आई कि उनके हाथ में गेंद लगी है, लेकिन टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले वो फिट हो जाएंगे। इसके बाद खबरें आई कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है और प्रियंक पांचाल को टीम में कवर के तौर पर शामिल किया गया है। अंत में बीसीसीआई ने बताया कि रोहित टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं और पांचाल को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। 

न्यूजीलैंड सीरीज के दूसरे टेस्ट से ठीक पहले रहाणे चोटिल हुए थे और वो आठ दिन बाद फिट थे, पुजारा के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे। वहीं रोहित के चोटिल होने की खबर 13 दिसंबर को आई थी, लेकिन वो पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हुए हैं। टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा, लेकिन रोहित इसके लिए भी फिट नहीं होंगे। इसका मतलब है कि उन्हें हैमस्ट्रिंग से उबरने में 28 दिन या उससे ज्यादा समय लगेगा।


दो महीने में विराट का दूसरा ब्रेक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई से कहा है कि वो जनवरी में परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं और अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसा हुआ तो टी-20 वर्ल्डकप के बाद यह दूसरा मौका होगा, जब कोहली ब्रेक लेंगे। इससे पहले वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज और पहले टेस्ट में भी नहीं खेले थे। अब उन्होंने फिर ब्रेक मांगा है। इसका मतलब है कि कोहली चार टेस्ट खेलने के बार फिर से ब्रेक पर होंगे। दोनों बार विराट ने उसी फॉर्मेट से ब्रेक मांगा है, जिसमें रोहित कप्तान हैं। ऐसे में सवाल उठने लाजिमी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed