{"_id":"5d94cf188ebc3e0152559f00","slug":"bcci-notice-asked-members-and-association-to-follow-supreme-court-rules-otherwise-will-be-barred","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई की दो टूक, सुप्रीम कोर्ट का संविधान नहीं मानने वाले चुनावों में नहीं ले पाएंगे भाग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई की दो टूक, सुप्रीम कोर्ट का संविधान नहीं मानने वाले चुनावों में नहीं ले पाएंगे भाग
Thu, 03 Oct 2019 07:50 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 03 Oct 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
- फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई चुनाव के लिए बुधवार को आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया। इसमें साफ किया गया है कि जो भी राज्य या सदस्य सुप्रीम कोर्ट की ओर से लागू किए गए संविधान को पूरी तरह नहीं मानेंगे उन्हें चुनाव में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। नोटिस में 23 अक्तूबर को बोर्ड मुख्यालय में सुबह 11 बजे से आम सभा की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
नोटिस में साफ किया गया है कि निर्वाचन अधिकारी पीएस नरसिम्हा के समक्ष सभी सदस्यों के नाम रखे जाएंगे। वहीं इसकी समीक्षा करेंगे कि कौन से सदस्य सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं। उन्हीं सदस्यों और उनके प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
इस नोटिस के बाद यह साफ हो गया है कि लोढ़ा कमेटी की ओर से तैयार किए गए संविधान को नहीं मानने वाले सदस्यों को एक बार फिर मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। कुछ दिन पूर्व बोर्ड की ओर से जारी की गई सूची में सात सदस्यों को संविधान का पालन नहीं करने वाला बताया गया था। इनमें हरियाणा, उत्तराखंड, तमिलनाडु शामिल थे। हालांकि तमिलनाडु ने अदालत के आदेश पर चुनाव करा लिए हैं, लेकिन यह निर्वाचन अधिकारी देखेंगे कि यह चुनाव संविधान के मुताबिक कराए गए हैं या नहीं। बैठक में शामिल होने वाले सदस्यों पर स्थिति चार अक्तूबर को साफ होगी।
विज्ञापन