फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Nominates Ms Dhoni For Padma Bhushan Award

बीसीसीआई धोनी को दिलाएगी पद्म भूषण, केंद्र सरकार को भेजा नाम

Thu, 21 Sep 2017 03:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 21 Sep 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
BCCI Nominates Ms Dhoni For Padma Bhushan Award
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी का नाम पद्म भूषण सम्मान के लिए केंद्र सरकार को भेजा। इस साल पद्म पुरस्कार के लिए बीसीसीआई की तरफ से सिर्फ धोनी का नाम ही भेजा गया है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस विशिष्ट सम्मान के लिए धोनी का नाम भेजने पर बोर्ड के सभी वरिष्ठ अधिकारी सहमत थे।
विज्ञापन


पद्म भूषण देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। धोनी अगर यह सम्मान पाते हैं तो वह ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले टीम इंडिया के 11 वें क्रिकेटर होंगे। अब तक सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर, चंदू बोर्डे, डीबी देवधर, सीके नायडू और लाला अमरनाथ सहित तीन अन्य क्रिकेटरों को यह सम्मान दिया जा चुका है।   
विज्ञापन


क्रिकेट में धोनी के विशेष योगदान के लिए पद्म सम्मान के लिए धोनी को नामित किया गया है। धोनी की कप्तानी में देश को दो विश्वकप में जीत मिली। धोनी ने 302 वन डे में  9737 रन बनाए हैं। 90 टेस्ट में 4876 रन बनाए हैं। इसके अलावा धोनी ने 78 टी-20 मैचों में 1212 रन बनाए हैं। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 16 शतक लगाए हैं। टेस्ट में 6 त‌था वन डे में 10 शतक बनाए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed