फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI: New responsibility given to BCCI treasurer Ashish Shelar and Joint Secretary Devajit Sekia, know

BCCI: बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अशीष शेलार और संयुक्त सचिव देवाजीत सेकिया को दी गई नई जिम्मेदारी, जानें

Mon, 31 Oct 2022 09:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 31 Oct 2022 09:25 PM IST
सार

महाराष्ट्र के भाजपा नेता आशीष शेलार को बोर्ड का नया कोषाध्यक्ष चुना गया, जबकि देवाजीत सेकिया बीसीसीआई के नए संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। अब आशीष और देवाजीत को नई जिम्मेदारी भी दी गई है।

विज्ञापन
BCCI: New responsibility given to BCCI treasurer Ashish Shelar and Joint Secretary Devajit Sekia, know
देवाजीत सेकिया और आशीष शेलार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में हाल-फिलहाल में काफी बदलाव हुए हैं। पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष कार्यकाल समाप्त होने के बाद बोर्ड को रोजर बिन्नी के रूप में नया अध्यक्ष मिला है। वहीं, जय शाह सचिव के पद पर बने हुए हैं। अरुण सिंह धूमल और अभिषेक डालमिया को आईपीएल में प्रतिनिधि के तौर पर चुना गया है। हालांकि, बीसीसीआई ने अब तक आईपीएल चेयरमैन के नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन धूमल का चेयरमैन बनना तय माना जा रहा है। वह पहले बीसीसीआई कोषाध्यक्ष के पद पर थे। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के भाजपा नेता आशीष शेलार को बोर्ड का नया कोषाध्यक्ष चुना गया, जबकि देवाजीत सेकिया बीसीसीआई के नए संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। अब आशीष और देवाजीत को नई जिम्मेदारी भी दी गई है। उन्हें अतिरिक्त पदभार दिया गया है। आशीष को जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन और देवाजीत को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का प्रेक्षक बनाया गया है। इन दोनों को अब इन दोनों क्रिकेट एसोसिएशन की देखभाल करनी होगी।
विज्ञापन


हाल ही में बीसीसीआई के एनुअल जनरल मीटिंग में इसका फैसला हुआ था। रोजर बिन्नी बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने हैं। रोजर बिन्नी फिलहाल कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर थे और अब उन्हें इस पद से इस्तीफा देना होगा। वह 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के अहम सदस्य थे। बिन्नी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट (18) लिए थे। वह भारतीय टीम के चयनकर्ता के पद पर भी रह चुके हैं। संदीप पाटिल के सेलेक्शन कमेटी का चेयरमैन रहते हुए वह उस टीम का हिस्सा थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed