फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci new president will show on 4 october

चल गया पता, 4 अक्टूबर को आएगा BCCI के नए अध्यक्ष का नाम

Tue, 29 Sep 2015 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Sep 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन
bcci new president will show on 4 october

दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई का नया अध्यक्ष कौन होगा? इन बातों से जल्द ही पर्दा हटने वाला हैं। बीसीसीआई की जनरल मीटिंग में यह फैसला लिया गया है कि 4 अक्टूबर को नया अध्यक्ष सामने होगा।

विज्ञापन

जगमोहन डालमिया की मौत के बाद से बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की कुर्सी खाली है। इस कुर्सी को लेकर आईसीसी चैयरमैन एन श्रीनिवासन और पूर्व बीसीसीआई प्रमुख शरद पवार गुट सक्रिय हो गया था।

विज्ञापन

बीसीसीआई के अध्यक्ष पद के लिए साफ छवि वाले शशांक मनोहर का नाम आगे चल रहा है। शशांक पहले भी बीसीसीआई अध्यक्ष पद को संभाल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि क्रिकेट सूत्रों के अनुसार शशांक अध्यक्ष पद संभालने को तैयार नहीं थे लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर के काफी समझाने के बाद वह अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के तैयार हैं।

वोटों की गणित में मनोहर आगे

bcci new president will show on 4 october

बीसीसीआई के रिक्त पड़े अध्यक्ष पद पर शशांक मनोहर फिर से काबिज हो सकते हैं। क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष पद की होड़ में सचिव अनुराग ठाकुर और पूर्व अध्यक्ष शरद पवार दोनों गुट उन्हें सर्वसम्मत उम्मीदवार बनाने को तैयार हो गए हैं।


मनोहर की छवि साफ-सुथरी है और खेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका रुख बेहद कड़ा रहा है। पवार और ठाकुर दोनों धड़ों के बीच एक शशांक मनोहर ही ऐसे शख्स हैं जो दोनों पक्षों को स्वीकार्य हैं।


इस कदम से एन श्रीनिवासन के अपने उम्मीदवार को आगे बढ़ाने की उम्मीदें ध्वस्त हो गई हैं। मनोहर शुरू से ही पवार और श्रीनिवासन गुट के किसी संभावित गठजोड़ के खिलाफ रहे हैं। पवार और श्रीनिवासन ने पिछले दिनों नागपुर में मुलाकात की थी।


आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के बाद से ही वह (शशांक मनोहर) श्रीनिवासन के कड़े आलोचक हो गए। जब मनोहर ने पवार-श्रीनि गठजोड़ के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपना विरोध जता दिया तो पवार के पास अपने खेमे का ख्याल रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। मनोहर और शिर्के दोनों ही श्रीनिवासन की कार्यशैली के आलोचक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed