फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Media Rights E-Auction reached up to rs 4442 crore on first day and Continue on Wednesday 

BCCI मीडिया राइट्स की ई-नीलामी पहले दिन 4442 करोड़ तक पहुंची, दूसरे दिन भी रहेगी जारी

Tue, 03 Apr 2018 11:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
BCCI Media Rights E-Auction reached up to rs 4442 crore on first day and Continue on Wednesday 
बीसीसीआई

विश्व के सबसे अमीर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर एक बार फिर पैसों की बरसात होना तय है। क्योंकि स्टार, सोनी और जियो के बीच प्रतिस्पर्धी बोलियों के कारण भारत की घरेलू द्विपक्षीय सीरीज के लिए वैश्विक समग्र मीडिया अधिकार (जीसीआर) हासिल करने की बोली बोर्ड की ई-नीलामी के पहले दिन के अंत तक 4442 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यह निलामी बुधवार को भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


यह मौजूदा बोली स्टार टीवी की 2012 की रिकॉर्ड 3851 करोड़ रुपये की बोली से पहले ही 15 फीसदी अधिक हो चुकी है। जीसीआर में अगले पांच साल में भारत के सभी 102 (तीनों प्रारूपों) मैचों के वैश्विक टीवी प्रसारण के अलावा डिजिटल अधिकार भी शामिल है। पहली सबसे बड़ी जीसीआर बोली 4176 करोड़ थी। जिसमें बाद में 25-25 करोड़ का इजाफा हुआ। कुछ शीर्ष बोलियां 4201.20 करोड़, 4244 करोड़, 4303 करोड़ और 4328.25 करोड़ रुपये रही। बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति (सीओए) ने लोढ़ा समिति की सिफारिशों के आधार पर ई-नीलामी का फैसला लिया है। इस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के पीछे पारदर्शिता के साथ भ्रष्टाचार को दूर रखना भी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ई- नीलामी बुधवार सुबह 11 बजे शुरू होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी। नियम के मुताबिक बोली लगाने वाले के अलावा यह किसी को पता नहीं होगा कि शीर्ष बोली किसकी है।  सभी तीन बोली लगाने वाली कंपनियां उन्हें दी गई अलग लॉग- इन आईडी के साथ बोली लगा रही हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए गूगल, फेसबुक समेत दुनिया भर की छह बड़ी कंपनियों ने बिडिंग डॉक्यूमेंट्स खरीदे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

BCCI Media Rights E-Auction reached up to rs 4442 crore on first day and Continue on Wednesday 
टीम इंडिया

बीसीसीआई ने इस ऑक्शन में पहले साल के लिए हर मैच के 43 करोड़ की रिजर्व प्राइस तय की है। इसमें टीवी के लिए 35 करोड़ और डिजिटल राइट्स के लिए 8 करोड़ बेस प्राइस शामिल हैं। वहीं, दूसरे से पांचवें साल तक टीवी के लिए प्रति मैच 40 करोड़, जबकि डिजिटल के लिए 7 करोड़ रिजर्व प्राइस तय की गई है। अभी बीसीसीआई को पिछले टीवी राइट्स के आधार पर प्रति मैच 43 करोड़ रुपए मिल रहे थे। अगर नीलामी आगे बढ़ती है, तो बोली लगाने वाले को पिछली बोली से 25 करोड़ ज्यादा की बोली लगानी होगी।

बता दें कि बीसीसीआई अपने मैचों के प्रसारण अधिकारों के लिए पहली बार ई-ऑक्शन किया है। इसमें टीवी और डिजिटल राइट्स शामिल हैं। टीम इंडिया के अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2023 तक होने वाले क्रिकेट मैचों के लिए यह नीलामी मंगलवार को शुरू हुई। इस दौरान 'मेन इन ब्लू' 102 इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी करेगी, जिसमें 22 टेस्ट, 45 वन-डे और 35 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं। नीलामी में गूगल, फेसबुक और रिलायंस जियो जैसी दिग्गज कंपनियां दौड़ में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed