फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI issues show-cause notice to Dinesh Karthik for attending CPL promotional activity 

दिनेश कार्तिक को यह काम करना पड़ा महंगा, BCCI ने थमाया नोटिस

Sat, 07 Sep 2019 12:33 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 07 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
BCCI issues show-cause notice to Dinesh Karthik for attending CPL promotional activity 
Dinesh Karthik - फोटो : amar ujala

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के खिलाफ बीसीसीआई ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीसीसीआई ने उन्हें यह नोटिस कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स के एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने के कारण दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि त्रिनबागो नाइट राइडर्स बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की टीम है। 34 वर्षीय कार्तिक को त्रिनबागो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम में देखा गया और पोर्ट ऑफ स्पेन में सेंट किट्स एंड नेविस के खिलाफ सीपीएल के ओपनिंग मैच भी उन्होंने शिरकत किया।

विज्ञापन

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया 'हां, दिनेश कार्तिक को बीसीसीआई द्वारा एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हमें ऐसी तस्वीरें मिली हैं, जहां कार्तिक को त्रिनबागो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम में देखा गया है। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने उन्हें एक नोटिस जारी करके पूछा है कि वह बताएं कि उनका केंद्रीय अनुबंध क्यों होना चाहिए।'

वहीं, बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि कार्तिक को ऐसा करने से पहले इजाजत लेनी चाहिए थी क्योंकि वह अभी भी बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध प्राप्त खिलाड़ियों की सूची में हैं। कार्तिक को सात दिनों के अंदर इस नोटिस का जवाब देना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed