फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bcci is thinking about every possible options for IPL and training camp

कल BCCI की अहम बैठक, IPL और खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप को लेकर होंगे अहम फैसले!

Thu, 16 Jul 2020 05:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 16 Jul 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Bcci is thinking about every possible options for IPL and training camp
- फोटो : ट्विटर

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) करवाने के सभी संभावित विकल्पों को तलाश रहा है। एक सूत्र ने बताया कि कल होेने वाली शीर्ष परिषद की चौथी बैठक में भारत के संशोधित भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) और घरेलू सत्र को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी। ऑनलाइन होने वाली इस बैठक में खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप पर भी कोई ठोस फैसला लिया जा सकता है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ठप पड़ी खेल गतिविधियों की वजह से बोर्ड अब हर हाल में आईपीएल और केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप का आयोजन कराने के लिए काम कर रही है।

इन 11 बिंदुओं के एजेंडे पर पर होगी चर्चा

Bcci is thinking about every possible options for IPL and training camp
बीसीसीआई
  1. आईपीएल का भविष्य
  2. घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम
  3. FTP– इंंग्लैड के भारत दौरे का फरवरी 2021 में आयोजन
  4. भारत में टी-20 विश्व कप की मेजबानी के लिए कर छूट प्रमाणपत्र की अनिवार्यता
  5. राष्ट्रीय क्रिकेट अकदामी बेंगलुरु में व्यवस्था
  6. बीसीसीआई और IPL के डिजिटल फ्लेटफॉर्म्स पर अनुबंध का विस्तार
  7. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का प्रशासनिक गड़बड़झाला
  8. बीसीसीआई में कर्मचारियों की नई भर्तियां
  9. राहुल जौहरी के इस्तीफे के बाद नए सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया
  10. पूर्वोत्तर राज्यों को भुगतान
  11. पोशाक साझेदारी के लिए निविदा पर चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘बेशक सभी विकल्पों पर विचार किए जाने की जरूरत है। पहला विकल्प भारत है, लेकिन आपको नहीं पता कि स्थिति कैसी रहेगी। बेशक यूएई और श्रीलंका भी हैं लेकिन आईपीएल के विदेश में आयोजन से खर्चा बढ़ेगा। मुझे लगता है कि हाल में अध्यक्ष ने भी यह बात कही थी। मुझे नहीं लगता कि हम अब भी इस स्थिति में हैं कि स्थल तय कर सकें, लेकिन योजना और अस्थाई विंडो तैयार रखने की जरूरत है जिससे कि अगले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के टी-20 विश्व कप (ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में) के रद्द होने की आधिकारिक घोषणा करने पर हम आगे बढ़ सकें।’

विज्ञापन

अगले सोमवार को होनी ICC की बैठक

Bcci is thinking about every possible options for IPL and training camp

आईसीसी की बोर्ड बैठक अगले सोमवार को होनी है इसलिए 2021 टी-20 विश्व कप की मेजबानी के लिए सरकार से कर छूट प्रमाण पत्र हासिल करना भी एजेंडा में शीर्ष पर होगा। आईसीसी प्रतियोगिताओं के लिए कर छूट विवाद का मुद्दा रहा है और केंद्र सरकार से जरूरी स्वीकृति हासिल करने के लिए बीसीसीआई को दिसंबर तक का समय दिया गया है। जहां तक भारत के एफटीपी का सवाल है तो इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर में होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला का आयोजन टेस्ट श्रृंखला के बाद फरवरी में किया जा सकता है। बीसीसीआई अगर सीमित ओवरों के मैचों को शामिल करना चाहेगा तो पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में कटौती की जा सकती है, जिससे कि सीमित ओवरों के छह मैचों (तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय) को शामिल किया जा सके।

Bcci is thinking about every possible options for IPL and training camp

श्रीलंका और जिंबाब्वे के स्थगित हुए सीमित ओवरों के दौरे का कार्यक्रम भी दोबारा तय किया जाएगा। बीसीसीआई के लिए हालांकि सबसे बड़ा सिरदर्द देश का घरेलू ढांचा है जिसमें सीनियर पुरुष, अंडर-23 पुरुष, जूनियर लड़के (अंडर-19 और अंडर-16), सीनियर महिला, अंडर-23 महिला, अंडर-19 लड़कियों के वर्ग के टूर्नामेंट शामिल हैं जिसमें सभी प्रारूपों में हजारों मैच होते हैं। अधिकारी ने कहा, ‘बेशक रणजी ट्रॉफी के कार्यक्रम में बदलाव की जरूरत है। हमें चर्चा करने की जरूरत है कि क्या विजय हजारे, दलीप ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली का आयोजन लगातार किया जा सकता है। हमें किसी एक टूर्नामेंट को रद्द करना पड़ सकता है क्योंकि काफी समय बर्बाद हो गया है। हमें जूनियर घरेलू प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करना होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed