{"_id":"5c013151bdec2241671395ea","slug":"bcci-invites-application-for-head-coach-of-indian-women-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिताली से विवाद के बाद रमेश पोवार की छुट्टी, कोच पद के लिए बीसीसीआई ने मांगे आवेदन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिताली से विवाद के बाद रमेश पोवार की छुट्टी, कोच पद के लिए बीसीसीआई ने मांगे आवेदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
RAMESH POWAR MITHALI RAJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया की अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज से विवाद के बाद महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच रमेश पोवार की छुट्टी हो गई है। बता दें कि पोवार का कार्यकाल वूमेंस वर्ल्ड टी-20 तक ही था, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता था। लेकिन मिताली राज से विवाद के बाद बीसीसीआई ने उन्हें कोच पद से हटाने का फैसला ले लिया है।
विज्ञापन
वहीं, बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच पद खाली हो जाने के बाद उपयुक्त और इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन मंगवाए हैं। बीसीसीआई इस बात से भी नाराज है कि कैसे बीसीसीआई के किसी बड़े सदस्य का फोन आने के बाद पोवार ने मिताली को सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर कर दिया। जबकि मिताली ने बाहर किए जाने से पहले लगातार दो अर्धशतक लगाए थे और दोनों बार मैन ऑफ द मैच का खिताब भी जीता था।
विज्ञापन
सूत्रों ने यह भी बताया कि वेस्टइंडीज से लौटने के बाद बीसीसीआई के साथ मीटिंग में पोवार इस बात का सही जवाब नहीं दे सके कि जब मिताली ओपनिंग करती हैं तो उन्हें मध्यक्रम में क्यों उतारा गया और इसके अलावा इतने अहम मैच से उन्हें बाहर क्यों किया गया।
विज्ञापन
बताते चलें कि भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारकर हाल ही में संपन्न वर्ल्ड टी-20 से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। इस अहम सेमीफाइनल में टीम से मिताली राज को बाहर कर दिया गया। जिसके बाद मिताली ने बीसीसीआई सीईओ को मेल लिखकर कोच रमेश पोवार पर खुद के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था।