फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI introduces new mandatory fitness rule after yo yo test for Team India and its time trial test

यो-यो टेस्ट के बाद टाइम ट्रायल परीक्षण, अब और मुश्किल होने जा रही टीम इंडिया में एंट्री

Sun, 24 Jan 2021 10:40 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 24 Jan 2021 10:40 AM IST
सार

  • बोर्ड कर रहा नए परीक्षण पर विचार
  • गति-स्टेमिना नापना मुख्य मकसद 
  • बड़े खिलाड़ियों के लिए टेस्ट और कड़ा
  • अभी सौरव गांगुली की मुहर लगना शेष

विज्ञापन
BCCI introduces new mandatory fitness rule after yo yo test for Team India and its time trial test
टीम इंडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर को बढ़ाने के लिए पहले 'यो-यो' टेस्ट को अनिवार्य किया था। अब बीसीसीआई एक और परीक्षण लाने जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक टीम में जगह बनाने के लिए दो किलोमीटर की दूरी में टाइम ट्रायल होगा जो गति और स्टेमिना का मापक होगा। नया टेस्ट यो-यो टेस्ट का विकल्प नहीं होगा बल्कि एक और टेस्ट के रूप में होगा जिसे खिलाड़ियों के लिए क्लियर करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

बड़े खिलाड़ियों के लिए टेस्ट और कड़ा

BCCI introduces new mandatory fitness rule after yo yo test for Team India and its time trial test

तेज गेंदबाजों के लिए बेंचमार्क 8 मिनट और 15 सेकेंड होगा जबकि स्पिनरों और विकेटकीपरों के लिए यह 8 मिनट 30 सेकेंड होगा। रिपोर्टों के अनुसार बीसीसीआई का यह मानना है कि मौजूदा फिटनेस स्तर ने खिलाड़ियों की क्षमता बढ़ाने में बड़ी मदद की है। टाइम ट्रायल से और मदद मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड हर साल खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर को बेहतर करने का प्रयास करेगा। दिग्गज खिलाड़ियों कप्तान विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या आदि को नया टेस्ट इससे भी कम समय (8 मिनट 6 सेकंड) में पूरा करने को कहा जाएगा। यो-यो टेस्ट के लिए न्यूनतम स्कोर 17.1 ही बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दादा की मुहर लगनी बाकी 

BCCI introduces new mandatory fitness rule after yo yo test for Team India and its time trial test
सौरव गांगुली - फोटो : PTI

माना जा रहा है कि बीसीसीआई से अनुबंधित सभी खिलाड़ियों को इस बाबत बता दिया गया है। टेस्ट पास करने का जो मानक बनाया गया है, उसे अभी बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह की अनुमति मिलना बाकी है। यह टेस्ट फरवरी, जून या अगस्त/सितंबर में हो सकता है, जो खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे उन्हें फरवरी में इस टेस्ट से छूट मिलने की संभावना है लेकिन जो खिलाड़ी वन-डे सीरीज में रहे थे, उन्हें क्लियर करना होगा। हालांकि कई खिलाड़ियों के लिए यो-यो टेस्ट भी मुश्किल होता है। टाइम ट्रायल में भी खिलाड़ियों को मुश्किलें आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed