फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Increases Match Fee, Hosting Fee For Syed Mushtaq Ali Trophy

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी: BCCI ने बढ़ाई खिलाड़ियों की मैच फीस, अब 50 की जगह मिलेंगे इतने हजार रुपये

Sun, 10 Jan 2021 10:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 10 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
BCCI Increases Match Fee, Hosting Fee For Syed Mushtaq Ali Trophy
BCCI

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन कर रहे छह राज्य संघों के मेजबानी शुल्क को 2.5 लाख से बढ़ाकर 3.5 लाख रुपये कर दिया जबकि खिलाड़ियों की मैच फीस को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी। इस टी-20 प्रतियोगिता की शुरुआत रविवार से हुई। इससे कोविड-19 महामारी के कारण कई महीनों की देरी के बाद घरेलू सत्र की शुरुआत भी हुई। टूर्नामेंट जैव सुरक्षित वातावरण में छह शहरों में खेला जा रहा है।

विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सभी छह मेजबान संघों को लिखा, 'अहमदाबाद में वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में मेजबान संघों से फीडबैक मिलने और बीसीसीआई में हमारे साथियों के साथ चर्चा के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 2020-21 सत्र के लिए सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट का मेजबानी शुल्क 250000 से 350000 कर दिया गया है।'
विज्ञापन


टीमों को छह ग्रुप में बांटा गया है। इनमें पांच एलीट और एक प्लेट ग्रुप है। इनका आयोजन मुंबई, वड़ोदरा, इंदौर, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरू में किया जा रहा है नाकआउट मैच अहमदाबाद में होंगे। इसके अलावा सभी भागीदार टीमों को दी जाने वाली भागीदारी शुल्क भी 50,000 से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed