{"_id":"5be458b8bdec2269b3459f4b","slug":"bcci-hits-back-on-indian-skipper-virat-kohi-for-suggest-fan-to-leave-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैन को देश छोड़ने की बात कहकर फंस गए कप्तान कोहली, बीसीसीआई ने भी लगाई फटकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फैन को देश छोड़ने की बात कहकर फंस गए कप्तान कोहली, बीसीसीआई ने भी लगाई फटकार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खेल प्रशंसक को देश छोड़ने की नसीहत देने पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। ट्विटर पर ट्रोल होने के बाद कप्तान कोहली की इस प्रतिक्रिया को खुद बीसीसीआई ने भी गलत ठहराया है।
विज्ञापन
कप्तान कोहली के इस गैर-जिम्मेदाराना बयान पर बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने कहा, 'हम क्रिकेट फैंस और उनके विकल्पों का सम्मान करना चाहिए। बीसीसीआई विराट कोहली के ऐसे किसी भी ट्वीट का समर्थन नहीं करता है।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे भी सुनील गावस्कर की बल्लेबाजी काफी पसंद है, लेकिन इसके बावजूद मैं ग्रिनिज, हेंस और विव रिचर्ड्स जैसे विदेशी खिलाड़ियों को पसंद करता हूं। मुझे सचिन, सहवाग, गांगुली, द्रविड़ और लक्षमण काफी पसंद हैं, लेकिन मुझे मार्क वॉ और ब्रेन लारा जैसे कई दिग्गज विदेशी खिलाड़ी भी काफी पसंद हैं।'
विज्ञापन
बता दें कि कोहली के इस बयान से बीसीसीआई खुश नहीं है। खबरों के मुताबिक बीसीसीआई ने विराट के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया है। बीसीसीआई की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि कोहली यह समझना चाहिए कि वह भारतीय प्रशंसकों के कारण ही कमाई कर रहे है।' सीनियर अधिकारी ने कहा, 'यह टिप्पणी उन्होंने निजी मंच या व्यापारिक पहल पर की है। उन्होंने बीसीसीआई के मंच का इस्तेमाल नहीं किया।'