{"_id":"643c04d6fcb186d54307a3bb","slug":"bcci-hikes-prize-money-for-domestic-tournaments-ranji-winners-will-now-get-rs-5-crore-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI: घरेलू टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में भारी-भरकम बढ़ोतरी, रणजी विजेता को अब मिलेंगे दो के बजाय पांच करोड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI: घरेलू टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में भारी-भरकम बढ़ोतरी, रणजी विजेता को अब मिलेंगे दो के बजाय पांच करोड़
Sun, 16 Apr 2023 07:55 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 16 Apr 2023 07:55 PM IST
सार
दलीप ट्रॉफी विजेता को 40 लाख के स्थान पर एक करोड़, उपविजेता को 20 की बजाय 50 लाख रुपये की राशि मिलेगी। वनडे के लिए खेली जाने वाली विजय हजारे ट्रॉफी विजेता को 30 लाख के स्थान पर एक करोड़, उपविजेता को 15 के स्थान पर 50 लाख मिलेंगे।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी के साथ बड़ौदा टीम
- फोटो : बीसीसीआई
विस्तार
बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंटों की पुरस्कार राशि में भारी-भरकम बढ़ोतरी कर दी है। इस सत्र से अब रणजी ट्रॉफी विजेता को दो की बजाय पांच करोड़ रुपये मिलेंगे। सबसे बड़ा फायदा महिला क्रिकेट के टूर्नामेंटों को हुआ है। महिला वनडे ट्रॉफी के विजेता को अब छह की बजाय 50 लाख और टी-20 महिला ट्रॉफी के विजेता को पांच की बजाय 40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।
रणजी उपविजेता को मिलेंगे तीन करोड़
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें यह बताकर खुशी हो रही है कि बोर्ड के सभी घरेलू टूर्नामेंटों की पुरस्कार राशि को बढ़ाया जा रहा है। उनकी ओर से घरेलू टूर्नामेंटों को बढ़ावा देने के प्रयास जारी रखे जाएंगे, जो कि भारतीय क्रिकेट की रीढ़ की हड्डी हैं।
ईरानी कप के विजेता को मिलेंगे 50 लाख रुपये
रणजी ट्रॉफी विजेता को अब तक दो, उपविजेता को एक और सेमीफाइनलिस्ट को 50 लाख रुपये की राशि मिलती थी। अब विजेता को 5, उपविजेता को तीन और सेमीफाइनलिस्ट को एक करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। ईरानी कप के विजेता को 25 के बजाय 50 लाख मिलेंगे, जबकि उपविजेता को भी अब 25 लाख मिलेंगे।
विज्ञापन
महिला क्रिकेट टूर्नामेंटो को हुआ बड़ा फायदा
दलीप ट्रॉफी विजेता को 40 लाख के स्थान पर एक करोड़, उपविजेता को 20 की बजाय 50 लाख रुपये की राशि मिलेगी। वनडे के लिए खेली जाने वाली विजय हजारे ट्रॉफी विजेता को 30 लाख के स्थान पर एक करोड़, उपविजेता को 15 के स्थान पर 50 लाख मिलेंगे। प्रो. डीबी देवधर ट्रॉफी विजेता को 25 के बजाय 40 लाख और उपविजेता को 15 के स्थान पर 20 लाख मिलेंगे।
सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के विजेता को 25 के बजाय 80 लाख और उपविजेता को 10 के स्थान पर 40 लाख रुपये मिलेंगे। सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के विजेता को छह के बजाय 50 लाख और उपविजेता को तीन के स्थान पर 25 लाख मिलेंगे। सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के विजेता को पांच की बजाय 40 लाख और उपविजेता को 3 के स्थान पर 20 लाख रुपये मिलेंगे।

I’m pleased to announce an increase in prize money for all @BCCI Domestic Tournaments. We will continue our efforts to invest in Domestic Cricket – which is the backbone of Indian Cricket. Ranji winners to get ₹5 crores (from 2 cr), Sr Women winners ₹50 lacs (from 6 lacs)🇮🇳 pic.twitter.com/Cgpw47z98q
— Jay Shah (@JayShah) April 16, 2023