फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci did not show enough courtesy says sharmila tagore

बीसीसीआई के जवाब से निराश शर्मिला

Wed, 07 Nov 2012 08:41 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Wed, 07 Nov 2012 08:41 PM IST
विज्ञापन
bcci did not show enough courtesy says sharmila tagore

इंग्लैंड और भारत के बीच 15 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज का नाम पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर करने की उनकी पत्नी शर्मिला टैगोर की मांग को बीसीसीआई ने खारिज कर दिया है। शर्मिला ने इस मामले में बोर्ड के रवैये को लेकर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


शर्मिला ने बीसीसीआई द्वारा बयान जारी होने के बाद कहा, ‘बीसीसीआई कम से कम इतनी कद्र तो करता कि इस मामले में सीधे मुझे जवाब भेजता। इस तरह मीडिया में बयान जारी करना कहां उचित है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) टाइगर के नाम पर पहले से ही पटौदी ट्रॉफी करा रहा है।
विज्ञापन


तभी मुझे लगा कि शायद बीसीसीआई को इस नाम से ट्रॉफी आयोजित करने में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। स्वाभाविक रूप से बीसीसीआई को ईसीबी का अनुसरण करना चाहिए था। ईसीबी ने पटौदी के योगदान को सम्मान दिया है। पटौदी का संबंध सिर्फ हमारे परिवार से नहीं है। वह पूरे देश के हैं। ऐसे में अगर बीसीसीआई की इच्छा हो और वह कुछ करना चाहे तो अब भी इस ट्रॉफी का नाम बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई के पास ऐसी शक्ति तो है।’ इससे पहले, बोर्ड ने अपने बयान में कहा है कि इस ट्रॉफी का नाम बोर्ड के पहले सचिव एंटनी डी मेलो के नाम से है और इसकी शुरुआत 1951 से की गई थी। ऐसे में इस ट्रॉफी का नामकरण अब पटौदी के नाम पर नहीं हो सकता है।


हालांकि लंदन स्थित एमसीसी 2007 से ही भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के विजेता को पटौदी ट्रॉफी प्रदान करता रहा है। यह ट्रॉफी टाइगर पटौदी के अलावा उनके पिता इफ्तिखार अली खान पटौदी को संयुक्त रूप से समर्पित है। इफ्तिखार भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों से क्रिकेट खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed