फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci did not push sachin tendulkar to retirement says rajiv shukla

सचिन पर नहीं था संन्यास का दबाव: शुक्ला

Tue, 25 Dec 2012 12:02 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 25 Dec 2012 12:02 AM IST
विज्ञापन
bcci did not push sachin tendulkar to retirement says rajiv shukla

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात से इंकार किया कि सचिन तेंदुलकर पर वन-डे क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए कोई दबाव था। शुक्ला ने कहा, ‘सचिन पर खेल के इस फॉरमेट को छोड़ने के लिए कोई दबाव नहीं था। यह फैसला विशुद्ध रूप से सचिन का है। मुझे लगता है कि उन्होंने सही समय पर सही फैसला किया है।

विज्ञापन


बीसीसीआई की नीति इस बारे में स्पष्ट है कि संन्यास का फैसला खिलाड़ी को करना है। हम किसी खिलाड़ी को इसके लिए न तो कोई सलाह देते हैं और न ही मजबूर करते हैं। मैंने कई मीडिया रिपोर्ट देखी हैं जिनमें कहा गया है कि बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने सचिन पर संन्यास के लिए दबाव बनाया था। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।’
विज्ञापन


अभी सन्यास नहीं लेना चाहिए था: सिंह
केंद्रीय खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सचिन तेंदुलकर के वन-डे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला उनका व्यक्तिगत मामला है लेकिन मेरा मानना है कि अभी उन्हें खेलना चाहिए था। सिंह ने कहा, ‘संन्यास का फैसला सचिन का व्यक्तिगत मामला है और मुझे नहीं लगता कि सचिन ने किसी दबाव के चलते ऐसा किया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


हम इस सीरीज का पूरा मजा लेंगे लेकिन साथ ही यह वादा भी करते हैं कि हमारा ध्यान पूरी तरह अपने खेल पर होगा। अंतरराष्ट्रीय मैच में खिलाड़ियों की भावनाएं चरम पर होती हैं और ऐसे में कुछ छींटाकशी भी होती है लेकिन हम इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे कि ये चीजें सीमा में रहें और किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। मुझे लगता है कि दोनों टीमों की स्थिति एक समान है। -महेंद्र सिंह धोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed