फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Did not find any applications for head coach post

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कोहली को लगा 'विराट' झटका, चीफ कोच के लिए किसी ने नहीं किया दावा

Thu, 01 Jun 2017 04:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 01 Jun 2017 04:16 AM IST
विज्ञापन
BCCI Did not find any applications for head coach post
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI

चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ कोच के दावेदारी को लेकर परिस्थतियां गहरा गई हैं। बुधवार की शाम तक बीसीसीआई की ओर से कोच के पद पर दावा ठोकने के लिए कोई भी आवेदन बोर्ड को प्राप्त नहीं हुआ था। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस पद पर दावा जताने के लिए बुधवार की रात तक कुछ क्रिकेटरों की ओर से आवेदन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


बोर्ड के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने अमर उजाला से खुलासा किया कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम से जुड़ने को लेकर सभी पदाधिकारी इंग्लैंड जा रहे हैं। जिसके चलते देर रात तक ही यह पता लगाया जा सकेगा कि कितने लोगों ने इस पद के लिए आवेदन किया है। हालांकि बोर्ड सूत्रों ने यह स्पष्ट किया कि देर शाम तक किसी भी क्रिकेटर का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था जबकि 31 मई कोच के पद पर दावा जताने की अंतिम तिथि थी लेकिन कोच के पद पर आवेदन 31 की देर रात तक किया जा सकता है।
विज्ञापन


 इसके चलते यह बृहस्पतिवार को ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस पद पर किसी ने दावा जताया है या नहीं। अनिल कुंबले को इस पद पर दावा जताने की जरूरत नहीं है। कोच के पद पर फैसला सचिन, लक्ष्मण और गांगुली की कमेटी लंदन में ही करेगी जहां पर किसी के आवेदन नहीं करने की स्थिति में कुंबले और विराट कोहली के बीच सुलह कराकर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed