फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Demands Arjun Award For Cheteshwar Pujara

आईपीएल से दूर पुजारा के लिए बीसीसीआई का अर्जुन अवार्ड पर दावा

Sat, 22 Apr 2017 12:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sat, 22 Apr 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
BCCI Demands Arjun Award For Cheteshwar Pujara
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
साल 2016-17 में अपने बल्ले से रनों का अंबार लगाने वाले चेतेश्वर पुजारा को भले ही आईपीएल में किसी टीम ने खेलने को नहीं चुना हो, लेकिन बीसीसीआई ने उनके प्रदर्शन पर अपनी मुहर लगा दी है। इस साल 13 टेस्टों में 62.66 की औसत से 1316 रन बनाने वाले पुजारा के लिए बोर्ड ने अर्जुन अवार्ड पर दावा जताया है। सिर्फ पुजारा ही नहीं बल्कि आस्ट्रेलिया की बिग बैश में खेलने वाली देश की पहली महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर का नाम भी इस अवार्ड के लिए बोर्ड ने खेल मंत्रालय को भेजा है।
विज्ञापन


हालांकि बोर्ड ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए किसी भी क्रिकेटर के नाम पर इस बार दावा नहीं जताया है। बीते वर्ष बोर्ड ने इस अवार्ड के लिए विराट कोहली का नाम भेजा था, लेकिन उन्हें यह अवार्ड नहीं दिया गया था। हालांकि कोहली का नाम खेल रत्न के लिए इस बार भी भेजा जा सकता था, लेकिन बोर्ड ने ऐसा नहीं किया। इससे पहले साल 2012 में बोर्ड ने खेल रत्न के लिए राहुल द्रविड के नाम पर दावा जताया था, लेकिन उन्हें भी यह अवार्ड नहीं मिला था।
विज्ञापन


पिछली बार बोर्ड ने अर्जुन अवार्ड के लिए अजिंक्य रहाणे के नाम की सिफारिश की थी। उन्हें इस अवार्ड के लिए चुना गया था। इस बार बोर्ड ने एक पुरुष और एक महिला क्रिकेटर के नाम की सिफारिश मंत्रालय से की है। बीते वर्षों में विराट कोहली, आर अश्विन, रोहित शर्मा को यह अवार्ड मिल चुका है। चेतेश्वर पुजारा के इस साल के प्रदर्शन को देखते हुए उनका इस अवार्ड के लिए उनका दावा सबसे मजबूत बन रहा था। पुजारा ने इस वर्ष के घरेलू सत्र में सर्वाधिक रन बनाने के लिए चंदू बोर्डे के रिकार्ड को भी तोड़ा है। हालांकि न तो वह वन डे और न ही टी-20 टीम में हैं, लेकिन टेस्ट और रणजी ट्राफी में उनके प्रदर्शन को बोर्ड ने वरीयता दी है। पुजारा ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में सर्वारधिक 525 गेंदें खेल कर दोहरा शतक भी बनाया था। वहीं हरमनप्रीत बिग बैश में जहां सिडनी थंडर के लिए खेलीं, वहीं टी-20 में उन्होंने सात मैचों में 57.75 की औसत से 231 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed