{"_id":"5de385648ebc3e547a44ad3e","slug":"bcci-decides-to-dilute-lodha-reform-at-agm-to-seek-sc-approval-ganguly-will-get-extension","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI की एजीएम में हुए बड़े बदलाव, सौरव गांगुली का 2024 तक बढ़ सकता है कार्यकाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI की एजीएम में हुए बड़े बदलाव, सौरव गांगुली का 2024 तक बढ़ सकता है कार्यकाल
Mon, 02 Dec 2019 08:16 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 02 Dec 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरव गांगुली की अगुवाई में पहली बार बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) हुई। बीसीसीआई का चेयरमैन नियुक्त होने के बाद रविवार को बोर्ड ने अपने पदाधिकारियों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य प्रशासनिक सुधारों को खत्म करने का फैसला किया, इसके बाद अब पूर्व कप्तान को अपने नौ महीने के कार्यकाल के अंत में विस्तार पाने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
यह निर्णय बोर्ड की 88वीं वार्षिक आम बैठक में लिया गया हालांकि इसके लिए अभी शीर्ष अदालत की मंजूरी की आवश्यकता होगी। बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक, 'सभी प्रस्तावित संशोधनों को मंजूरी दे दी गई है और इसे उच्चतम न्यायालय में भेज दिया जाएगा।'
विज्ञापन
बीसीसीआई के वर्तमान संविधान के अनुसार, एक पदाधिकारी जिसने मुख्य क्रिकेट बोर्ड या राज्य संघ में दो तीन साल की सेवा की है, अनिवार्य तीन साल के कूलिंग-ऑफ अवधि में जाता है।
विज्ञापन
23 अक्तूबर को कार्यभार संभालने वाले गांगुली को अगले साल पद खाली करना था, लेकिन अब बदलाव के बाद वे 2024 तक इस पद पर बने रह सकते हैं।