फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci chief jagmohan dalmiya says about rahul dravid

बीसीसीआई अध्यक्ष डालमिया ने तोड़ी राहुल द्रविड़ पर चुप्पी

Wed, 03 Jun 2015 06:21 PM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
bcci chief jagmohan dalmiya says about rahul dravid

टीम इंडिया में कहीं भी पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ को शामिल न किए जाने के बाद उठ रहे विवाद पर बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने चुप्पी तोड़ी है। डालमिया ने राहुल द्रविड़ के बारे में खुलकर विचार रखे।

विज्ञापन


एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में डालमिया ने कहा कि राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के एवरग्रीन खिलाड़ियों में से एक है। जिनका योगदान अविस्मरणीय है। डालमिया ने कहा बीसीसीआई उन्हें कभी भी नजरअंदाज नहीं कर सकती।
विज्ञापन


डालमिया ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही द्रविड़ की टीम इंडिया में भूमिका स्पष्ट हो जाएगी। उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में ऐसा पद दिया जाएगा जिससे वह टीम इंडिया के साथ आगे भी बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे पढ़ें और क्या कहा डालमिया ने

bcci chief jagmohan dalmiya says about rahul dravid

बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने आगे कहा कि राहुल द्रविड़ के अलावा टीम इंडिया के पूर्व ‌दिग्गजों को भी बीसीसीआई टीम में योगदान के लिए विचार कर रही है। जल्द ही सभी बातें स्पष्ट हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि, "हमें थोड़ा वक्त और दीजिए जल्द ही सभी बातें स्पष्ट हो जाएंगी।" आपको बता दें कि बीसीसीआई ने हाल ही में टीम इंडिया के तीन पूर्व दिग्गजों सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया की चयन समिति में शामिल किया।

इसके अलावा टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्‍त्री को बांग्लादेश दौरे तक के ‌लिए अंतरिम कोच बनाया गया है। हालांकि बीसीसीआई के अनुसार शास्‍त्री की यह नियुक्ति अल्पसमय के लिए है। वह आगे भी टीम इंडिया के डायरेक्टर बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed