फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI calls Title Sponsorship For Tenders for IPL 2018

BCCI ने आईपीएल 2018 के स्पॉन्सशिप के लिए मांगे आवेदन

Thu, 01 Jun 2017 05:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 01 Jun 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
BCCI calls Title Sponsorship For Tenders for IPL 2018
आईपीएल - फोटो : IPL
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले पांच वर्षों के लिए आईपीएल टाइटल स्पोंसरशिप की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए 2022 तक का समयकाल निर्धारित किया गया है। बोर्ड ने इसकी नीलामी प्रक्रिया और बोली लगाने के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। जो कंपनी बोली लगाने की शर्तों को पूरा करने में कामयाब होगी, उसे 2022 तक आईपीएल का टाइटल स्पोंसर अधिकार दिया जाएगा।
विज्ञापन


अब तक चीन की मोबाइल कंपनी विवो ने सबसे अधिक बोली लगाकर 2016 और 2017 के संस्करण के लिए टाइटल अधिकार प्राप्त किए थे। उनसे पहले कोल्ड ड्रिंक कंपनी पेप्सी ने 396.8 करोड़ रूपये की बोली लगाकर इस टी-20 टूर्नामेंट के टाइटल राइट्स खरीदे थे। भारती एयरटेल ने पांच में से 3 वर्ष तक डील पूरी की थी। रियल एस्टेट कम्पनी डीएलएफ ने आईपीएल में सबसे पहले टाइटल अधिकार खरीदा था। उन्हें 2008 में पांच वर्षों के लिए ये अधिकार मिले।
विज्ञापन


टेंडर के लिए आमंत्रण 3 लाख की राशि में दिए जाने हैं, जो 1 जून से 21 जून के बीच बीसीसीआई के मुंबई स्थित हेडक्वार्टर से मिलेंगे। आवेदनों को 27 जून को दोपहर तक जमा कराना होगा। बोली की राशि नॉन-रिफंडेबल होगी। इसके स्थान के बारे में कागजातों से मालूम किया जा सकेगा, इसके अलावा फाइनल स्थान के लिए बोर्ड बदलाव भी कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो बोर्ड बिडिंग में हिस्सा लेने वाली तमाम पार्टियों को बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed