{"_id":"757e2682914b0a463bc47dcf9dda124f","slug":"bcci-banned-pragyan-ojha-in-cricket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा पर लगाया बैन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा पर लगाया बैन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 29 Dec 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों टीम इंडिया में बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा की किस्मत खराब चल रही है। एक तो वो टीम में काफी समय से वापसी नहीं कर पाए हैं। और अब संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के चलते बीसीसीआई ने उनके खेलने पर ही प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन
प्रज्ञान इन दिनों हैदराबाद की टीम से रण्ाजी खेल रहे हैं। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव पुरषोत्तम अग्रवाल ने बताया कि बीसीसीआई की ओर से हाल ही में जारी हुए निर्देश के बाद प्रज्ञान ओझा पर उनकी संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के चलते बैन लगाया गया है।
विज्ञापन
एक अंग्रेजी समाचार एजेंसी से बातचीत में अग्रवाल ने कहा, ''ओझा पर लगे बैन के निर्देश के बाद रविवार को हुए रणजी मैच में उनके खेलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। अपनी गेंदबाजी सुधारने के लिए वे जल्द ही चेन्नई जाएंगे।''
विज्ञापन
हालांकि, बोर्ड ने यह नहीं बताया कि उनके एक्शन सुधार में कितना समय दिया गया है।