टीम इंडिया का चयन करने वालों को सिलेक्ट करेंगे ये तीन दिग्गज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने टीम इंडिया के 3 पूर्व दिग्गजों को अपनी सलाहकार समिति में शामिल कर एक बड़ा फैसला लिया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के अलावा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को नई सलाहकार समिति में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही ये तीनों बड़े खिलाड़ी अब बीसीसीआई से सीधे तौर से जुड़ गए हैं।
सलाहकार समिति ही बीसीसीआई की राष्ट्रीय चयन समिति का चयन करती है जो टीम इंडिया के खिलाड़ियों को चुनती है। इसके अलावा ये तीनों दिग्गज अब भारत में घरेलू क्रिकेट के स्तर को संवारने और सुधारने की सलाह देंगे।
साथ ही डंकन फ्लेचर की जगह टीम इंडिया के नए कोच के चयन पर अपनी राय भी देंगे। नवनियुक्त समिति टीम इंडिया और बोर्ड के साथ समन्वय भी स्थापित करेगी।
बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन दिग्गज क्रिकेटरों ने बोर्ड के निमंत्रण को स्वीकार किया है। इससे बोर्ड को भविष्य की चुनौतियों को लेकर बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। बीसीसीआई ने तीनों दिग्गजों के चयन के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी।
Alert - @sachin_rt, @VVSLaxman281 and @SGanguly99 join BCCI Cricket Advisory Committee. Fortunate to avail the services of these legends
— BCCI (@BCCI) 1-जून-2015
त्रिमूर्ति के आने से और आगे जाएगी भारतीय क्रिकेट
अपने 24 के बेमिसाल क्रिकेट करियर को विराम देने के बाद सचिन तेंदुलकर से क्रिकेट को लेकर अपने विचार देते रहे हैं। तेंदुलकर के अलावा पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जो टीम इंडिया के कोच पद के लिए दावेदारी में थे अब वह बीसीसीआई का हिस्सा होंगे और सलाहकार समिति में अपने सुझाव देंगे।
गांगुली की कप्तानी में खेलने वाले तेंदुलकर के अलावा वीवीएस लक्ष्मण भी इस समिति में शामिल किए गए हैं।
हालांकि इस दौर के एक और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बारे में कुछ भी तय नहीं किया गया है। उनकी भूमिका अभी अस्पष्ट है।
बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन दिग्गज क्रिकेटरों ने बोर्ड के निमंत्रण को स्वीकार किया है। इससे बोर्ड को भविष्य की चुनौतियों को लेकर बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि विदेशी दौरों के लिए तैयारियों के अलावा घरेलू ढांचे को मजबूत करने के लिए इन महान क्रिकेटरों का दिशा-निर्देशन अहम भूमिका अदा करेगा।
बोर्ड अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने कहा कि उन्हें इन तीनों महान क्रिकेटरों की क्षमताओं पर यकीन है कि ये भारतीय क्रिकेट को और ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार अब भारतीय क्रिकेटरों को इन तीनों पूर्व क्रिकेटरों से तकनीकी मदद लेने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
बोर्ड चाहता है कि किसी मुश्किल दौरे या मैच से पहले बल्लेबाज सीधे सचिन तेंदुलकर जैसे महान बल्लेबाज से विचार-विमर्श करें। इसी तरह विदेशी दौरों में सफलता के लिए सौरव गांगुली ब्लूप्रिंट तैयार करने में मदद कर सकते हैं और वीवीएस बेंच स्ट्रेंथ और युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज पर काम कर सकते हैं। भारतीय टीम को सात जून को बांग्लादेश दौरे पर रवाना होना है।
ठाकुर ने कहा कि बोर्ड ने उन बिंदुओं की पहचान कर ली है जहां इन तीन पूर्व क्रिकेटरों की खास मदद की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने देश के लिए काफी टेस्ट मैच खेले हैं इनकी सलाहें विदेशी दौरों में बड़ी मददगार होंगी।
आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने भी सलाहकार समिति में तीनों पूर्व क्रिकेटरों के शामिल होने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पिछली कार्यकारी समिति की बैठक में ही तय हो गया था और अब ये लागू हो गया है।
बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके नई सलाहकार समिति के बारे में जानकारी दी।
I welcome & thank @sachin_rt Saurav Ganguly @VVSLaxman281 fr joining @BCCI.Privileged to hv yur guidance & support,as we start a new inning!
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) 1-जून-2015
Gr8 start to the day! Conference call w/ legends @sachin_rt @VVSLaxman281 & Saurav Ganguly who will form @BCCI Cricket Advisory Committee.
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) 1-जून-2015