{"_id":"5f112c864dde65077723bb6f","slug":"bcci-apex-council-meeting-today-clarity-on-ipl-2020-schedule-venue-can-be-expected","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: BCCI की अहम बैठक आज, IPL और खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप को लेकर होंगे अहम फैसले!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: BCCI की अहम बैठक आज, IPL और खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप को लेकर होंगे अहम फैसले!
Fri, 17 Jul 2020 10:14 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई की आज बैठक
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अपेक्स काउंसिल की बैठक आज (शुक्रवार) होनी है। इसमें फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी), नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) और घरेलू क्रिकेट पर चर्चा होगी। ऑनलाइन होने वाली इस बैठक में खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप पर भी कोई ठोस फैसला लिया जा सकता है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ठप पड़ी खेल गतिविधियों की वजह से बोर्ड अब हर हाल में आईपीएल और केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप का आयोजन कराने के लिए काम कर रही है। इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप, टैक्स से जुड़े मुद्दे, बिहार क्रिकेट बोर्ड में कर्मचारियों की भर्ती के अलावा तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
इन 11 बिंदुओं के एजेंडे पर पर होगी चर्चा
- आईपीएल का भविष्य
- घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम
- FTP– इंंग्लैड के भारत दौरे का फरवरी 2021 में आयोजन
- भारत में टी-20 विश्व कप की मेजबानी के लिए कर छूट प्रमाणपत्र की अनिवार्यता
- राष्ट्रीय क्रिकेट अकदामी बेंगलुरु में व्यवस्था
- बीसीसीआई और IPL के डिजिटल फ्लेटफॉर्म्स पर अनुबंध का विस्तार
- बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का प्रशासनिक गड़बड़झाला
- बीसीसीआई में कर्मचारियों की नई भर्तियां
- राहुल जौहरी के इस्तीफे के बाद नए सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया
- पूर्वोत्तर राज्यों को भुगतान
- पोशाक साझेदारी के लिए निविदा पर चर्चा