{"_id":"5aab3e2a4f1c1bb2758b5a4e","slug":"bcci-anti-corruption-unit-inquiry-to-mohammed-shami-about-three-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी मोहम्मद शमी की मुश्किलें, BCCI की एंटी करप्शन यूनिट ने की तीन घंटे पूछताछ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बढ़ी मोहम्मद शमी की मुश्किलें, BCCI की एंटी करप्शन यूनिट ने की तीन घंटे पूछताछ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
mohammed shami
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पत्नी हसीन जहां के आरोपों के बाद अब बीसीसीआई ने भी उन पर कार्रवाई करने का मन बना लिया है और इसी के तहत गुरुवार की शाम बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने शमी से तीन घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन
करप्शन यूनिट ने शमी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने तक के पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की। बीसीसीआई ने शमी पर उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद उनके सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट पर रोक लगा दी है। इसके अलावा वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलेंगे या नहीं अभी इस पर भी सस्पेंस बरकरार है।
विज्ञापन
बता दें कि बीसीसीआई के प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट के चीफ नीरज कुमार ने शमी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने इस मामले में जांच कर रहे अधिकारियों को एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन