फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI announces 'Test Cricket Incentive Scheme' to boost red-ball game Ishan-Iyer not like decision

BCCI: बीसीसीआई के नए एलान से ईशान-अय्यर को लगेगी मिर्ची! टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए उठाया यह कदम

Sat, 09 Mar 2024 04:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 09 Mar 2024 04:16 PM IST
सार

अगर कोई खिलाड़ी चार से कम मुकाबले खेलता है तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेगा। वहीं, पांच-छह टेस्ट (50 प्रतिशत से अधिक) खेलने वाले खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर प्रति मैच 30 लाख रुपये या प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होने पर 15 लाख रुपये प्रति मैच का प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके अलावा सात से अधिक मैच (75 प्रतिशत से अधिक) खेलने वाले खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर प्रति मैच 45 लाख रुपये या प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करने पर प्रति मैच 22 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
BCCI announces 'Test Cricket Incentive Scheme' to boost red-ball game Ishan-Iyer not like decision
जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए नया कदम उठाया है। बोर्ड ने शनिवार को 'टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना' की घोषणा की। इसके तहत खिलाड़ियों को मैच फीस के अतिरिक्त फीस देने का निर्णय लिया गया। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पहले ट्विटर) के जरिए दी। उन्होंने बताया कि यह योजना खिलाड़ियों को वित्तीय विकास और स्थिरता प्रदान करेगी। 
विज्ञापन


भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए टेस्ट मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज 4-1 से अपने नाम की। भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट में पारी और 64 रन से हरा दिया। भारत की पहली पारी आज ही पहले सत्र के दौरान समाप्त हुई थी। पहली पारी में इंग्लैंड ने 218 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 477 रन पर खत्म हुई थी। इस तरह टीम इंडिया को 259 रन की लीड मिली थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी 195 रन पर सिमट गई और भारत ने पारी और 64 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला
इस सीरीज के खत्म होते ही बीसीसीआई ने रेड बॉल क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बड़ा एलान किया। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने लिखा, "मुझे वरिष्ठ पुरुषों के लिए 'टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना' की शुरुआत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जिसका उद्देश्य हमारे सम्मानित एथलीटों को वित्तीय विकास और स्थिरता प्रदान करना है। 2022-23 सीजन से शुरू होकर, 'टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना' टेस्ट मैचों के लिए 15 लाख रुपये की मौजूदा मैच फीस के ऊपर एक अतिरिक्त इनाम संरचना के रूप में काम करेगी।"

किन खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ?
अब सवाल उठता है कि किन खिलाड़ियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसका जवाब बीसीसीआई सचिव ने दिया है। शाह ने बताया कि एक सीजन में नौ टेस्ट मैच खेले जाते हैं। अगर कोई खिलाड़ी चार से कम मुकाबले खेलता है तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेगा। वहीं, पांच-छह टेस्ट (50 प्रतिशत से अधिक) खेलने वाले खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर प्रति मैच 30 लाख रुपये या प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होने पर 15 लाख रुपये प्रति मैच का प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके अलावा सात से अधिक मैच (75 प्रतिशत से अधिक) खेलने वाले खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर प्रति मैच 45 लाख रुपये या प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करने पर प्रति मैच 22 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


ईशान-अय्यर को लग सकती है मर्ची
पिछले सप्ताह बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को रेड बॉल क्रिकेट-रणजी और टेस्ट दोनों पर आईपीएल को प्राथमिकता नहीं देने के लिए एक पत्र लिखा था। यह माना गया था कि इस कदम से किशन और अय्यर जैसे खिलाड़ियों में कुछ सकारात्मकता आएगी। बोर्ड ने इन खिलाड़ियों को अपनी कार्यप्रणाली को पूरी तरह से बदलने की चेतावनी दी थी, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ, तो बोर्ड के पास सख्त कार्रवाई करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा। बोर्ड ने दोनों को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया। अब बोर्ड ने खिलाड़ियों को मैच फीस के अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया है जिससे ईशान और अय्यर को मिर्ची लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed