फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI announces Indias domestic season for 2021-22

कैलेंडर: बीसीसीआई ने किया घरेलू सीजन का एलान, 16 नवंबर से खेली जाएगी रणजी ट्रॉफी 

Sat, 03 Jul 2021 05:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 03 Jul 2021 05:10 PM IST
सार

सीजन की शुरुआत 21 सितंबर 2021 को सीनियर महिला एक दिवसीय लीग के साथ होगी।

विज्ञापन
BCCI announces Indias domestic season for 2021-22
बीसीसीआई

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को आगामी 2021-22 सीजन के लिए भारत में घरेलू क्रिकेट की तारीखों की घोषणा कर दी। इस सीजन में पुरुष व महिला वर्ग के विभिन्न आयु समूहों में कुल 2127 मैच खेले जाएंगे। सीजन की शुरुआत 21 सितंबर 2021 को सीनियर महिला एक दिवसीय लीग के साथ होगी। इसके बाद 27 अक्तूबर 2021 से सीनियर महिला वन-डे चैलेंजर ट्रॉफी शुरु होगी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 20 अक्तूबर 2021 से शुरू होगी जबकि इसका फाइनल 12 नवंबर 2021 को खेला जाएगा। रणजी ट्रॉफी 16 नवंबर 2021 से 19 फरवरी 2022 तक तीन महीने की विंडो में खेली जाएगी। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 23 फरवरी 2022 से होगी, जो 26 मार्च, 2022 तक चलेगी। मालूम हो कि प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी को पिछले सीजन में कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था। बता दें कि बीसीसीआई को खिलाड़ियों के स्वास्थ और सुरक्षा के साथ घरेलू सीजन की मेजबानी का भरोसा है।

विज्ञापन




विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed