जयपुर में खेला जाएगा महिला टी-20 चैलेंज, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल के महिला प्रदर्शनी मैच की सफलता को देखते हुए बीसीसीआई ने इस बार छह से 11 मई के बीच जयपुर में महिला टी-20 चैलेंज का आयोजन करने का फैसला किया है, जिसे महिला मिनी आईपीएल भी कहा जा रहा है।
इस टूर्नामेंट में तीन टीमें सुपरनोवा, ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी भाग लेंगी जो राउंड रोबिन आधार पर एक दूसरे से एक एक मैच खेलेंगी। शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच 11 मई को फाइनल खेला जाएगा। इसके एक दिन बाद हैदराबाद में आईपीएल का फाइनल होगा।
बीसीसीआई ने बयान में कहा, 'इन टीमों में भारतीय क्रिकेट की वर्तमान और भविष्य की खिलाड़ी शामिल होंगी जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों के साथ मिलकर खेलेंगी। सभी मैचों का स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
टूर्नामेंट का शेड्यूल
टूर्नामेंट का पहला मैच सुपरनोवा और ट्रेलब्लेजर्स के बीच 6 मई को, दूसरा मैच ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी के बीच 8 मई को और तीसरा मैच सुपरनोवा और वेलोसिटी के बीच 9 मई को खेला जाएगा।
टूर्नामेंट का शेड्यूल
| पहला मैच | 6 मई | सुपरनोवा बनाम ट्रेलब्लेजर्स |
| दूसरा मैच | 8 मई | ट्रेलब्लेजर्स बनाम विलोसिटी |
| तीसरा मैच | 9 मई | सुपरनोवा बनाम विलोसिटी
|