फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI announces CRED as official partner for IPL 2020

IPL 2020: बीसीसीआई ने CRED को IPL का ऑफिशियल पार्टनर किया घोषित

Wed, 02 Sep 2020 12:14 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 02 Sep 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
BCCI announces CRED as official partner for IPL 2020
CRED - फोटो : social media

आईपीएल का 13 वां सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होने वाला है। इस बीच आईपीएल को एक और नए स्पॉन्सर का साथ मिल गया है। बीसीसीआई ने  CRED को IPL 2020 का ऑफिशियल पार्टनर घोषित किया है। CRED एक बंगलूरू स्थित क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान कंपनी है। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस सौदे को लेकर बोर्ड को बधाई भी दी है।

विज्ञापन

 
इससे पहले आईपीएल की ऑफिशियल स्पॉन्सर की लिस्ट में फंतासी गेमिंग प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 को IPL 2020 संस्करण के लिए 222 करोड़ रुपये में टाइटल स्पॉन्सरशिप मिली थी। इसके अलावा अल्ट्रोज, ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म Unacademy के साथ-साथ पेटीएम और सिएट भी आईपीएल से स्पॉन्सर के रूप में जुड़े थे। अब इस लिस्ट में बंगलूरू की स्टार्ट अप कंपनी क्रेड का नाम जुड़ा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस डील से पहले आईपीएल को कुछ स्पॉन्सर खोने पड़े थे। चीनी कंपनी वीवो के साथ-साथ फ्यूचर ग्रुप ने आईपीएल एसोसिएट सेंट्रल स्पॉन्सरशिप से हाथ पीछे खींच लिए थे। फ्यूचर ग्रुप लीग के लिए एसोसिएट सेंट्रल स्पॉन्सरों में से एक था, उसने अंतिम समय में आईपीएल 2020 से अपने करार को खत्म कर लिया।

जबकि चौतरफा विरोध के बाद आखिरकार चीनी कंपनी वीवो को इंडियन प्रीमियर लीग के टाइटल स्पॉन्सरशिप से हाथ धोना पड़ा। ड्रीम 11 को इस साल की टाइटल स्पॉन्सरशिप 222 करोड़ रुपये में दी गई। जबकि वीवो 440 करोड़ रुपये का भुगतान हर साल करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed