{"_id":"5c2c403abdec2256e37bcb6d","slug":"bcci-announced-13-man-squad-for-sydney-test-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे टेस्ट के लिए BCCI ने 13 सदस्यीय टीम का एलान किया, यह खिलाड़ी हो सकता है बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चौथे टेस्ट के लिए BCCI ने 13 सदस्यीय टीम का एलान किया, यह खिलाड़ी हो सकता है बाहर
Wed, 02 Jan 2019 10:08 AM IST
यशवीर सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशवीर सिंह
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
team india
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने 13 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच आखिरी व निर्णायक मुकाबले तीन जनवरी से सिडनी में खेला जाना है।
विज्ञापन
गौरलतब है कि टीम इंडिया ने इस सीरीज में अब तक 2-1 की बढ़त बना रखी है। यदि चौथे टेस्ट में टीम इंडिया कंगारुओं का सूपड़ा साफ करने में कामयाब होती है तो वह सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लेगी। इसे ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने बेस्ट 13 को स्क्वाड में जगह दी है।
विज्ञापन
13 सदस्यीय इस स्क्वाड में कप्तान विराट कोहली के अलावा उप कप्तान अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, आर अश्विन, एम शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।
विज्ञापन
वहीं, आर अश्विन की उपलब्धता पर निर्णय लिया टेस्ट शुरू होने से ठीक पहले सुबह लिया जाएगा। अश्विन पर्थ और मेलबर्न में खेले गए पिछले दो मुकाबलों भी वह टीम के साथ नहीं जुड़ पाए थे।
गौरतलब है कि एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पेट में खिंचाव के कारण अश्विन को अगले मैचों में आराम दिया गया था। वहीं, मंगलवार को अश्विन अभ्यास के दौरान पूरी तरफ फिट नहीं दिखाई दिया। इसके बाद टीम इंडिया के थिंक टैंक ने टेस्ट से पहले सुबह उन पर फैसला लेना ही बेहतर समझा।
BCCI: 13-man squad for SCG Test - Virat Kohli (C), A Rahane (VC), KL Rahul, Mayank Agarwal, C Pujara, H Vihari, R Pant, R Jadeja, K Yadav, R Ashwin, M Shami, Jasprit Bumrah, Umesh Yadav. A decision on R Ashwin's availability will be taken on the morning of the Test. pic.twitter.com/VOmjJZAasE
— ANI (@ANI) January 2, 2019