{"_id":"5d7fc1cd8ebc3e0144720e2c","slug":"bcci-acu-files-fir-against-two-for-connecting-indian-women-cricket-team-for-match-fixing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला क्रिकेटर से मैच फिक्सिंग की कोशिश, दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय महिला क्रिकेटर से मैच फिक्सिंग की कोशिश, दर्ज हुई एफआईआर
Mon, 16 Sep 2019 10:39 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक सदस्य से इस साल के शुरू में मैच फिक्स करने के लिए कथित तौर पर संपर्क किया गया था जिसके लिए बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) ने सोमवार को दो व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। यह कथित घटना फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज से पूर्व घटी थी। इस खिलाड़ी ने बोर्ड एसीयू को इसकी सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
एसीयू प्रमुख अजित सिंह शेखावत ने इस घटना की पुष्टि की। शेखावत ने कहा, ‘वह भारतीय क्रिकेटर और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है, इसलिए आईसीसी ने इस मामले में जांच की। आईसीसी ने संपर्क करने वाले व्यक्ति को चेतावनी दी और हमें इस बारे में सूचित किया तथा माना कि क्रिकेटर ने संपर्क करने की सूचना देकर सही काम किया।’
विज्ञापन