फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI 18 week Plan for Hardik Pandya fitness may comeback in March miss Afghanistan T20 Series

Hardik Pandya Comeback: जानें कब होगी हार्दिक पांड्या की वापसी; बीसीसीआई ने बनाया 18 हफ्ते का खास प्लान

Tue, 05 Dec 2023 06:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 05 Dec 2023 06:21 PM IST
सार

हार्दिक पांड्या विश्व कप मैच के दौरान चोटिल हुए थे। इसके बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। दक्षिण अफ्रीका दौरे और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वह नहीं खेलेंगे।
 

विज्ञापन
BCCI 18 week Plan for Hardik Pandya fitness may comeback in March miss Afghanistan T20 Series
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। हार्दिक को वनडे विश्व कप 2023 में बाग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में चोट लगी थी। इस वजह से वह विश्व कप के भी अधिकतर मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे। दक्षिण अफ्रीका दौरे में उनके वापस लौटने की उम्मीद थी, लेकिन टीम में उनका नाम शामिल नहीं था। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हार्दिक की फिटनेस के लिए बीसीसीआई ने खास प्लान बनाया है। हार्दिक खुद को पूरी तरह से फिट बनाने के लिए 18 सप्ताह तक मेहनत करेंगे। इसके बाद वह मार्च के महीने में वापसी कर सकते हैं। इस स्थिति में वह अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन


अगले साल जून के महीने में होने वाले टी20 विश्व कप में हार्दिक बेहद अहम खिलाड़ी होंगे। टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने 2022 टी20 विश्व कप के बाद देश के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है। उनकी गैरमौजूदगी में अधिकतर मौकों पर हार्दिक ने ही टीम की कमान संभाली है। ऐसे में हार्दिक पांड्या ही अगले विश्व कप में भारत के कप्तान हो सकते हैं। इस वजह से बीसीसीआई उनकी फिटनेस को लेकर विषेश ध्यान रख रहा है और उनकी वापसी में कोई जल्दबाजी नहीं कर रहा।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने हार्दिक की फिटनेस के लिए 18 सप्ताह का प्लान बनाया है। हार्दिक को इस दौरान एनसीए में रहकर अपनी फिटनेस पर काम करना होगा। हार्दिक से पहले जसप्रीत बुमराह, लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों के लिए भी बीसीसीआई ने ऐसा ही प्लान बनाया था और ये खिलाड़ी पूरी तरह से फिट होकर विश्व कप में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। अब हार्दिक के लिए भी ऐसा ही प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक इससे पहले भी चोटिल हुए थे और लंबे समय तक टीम से बाहर रहे थे। सर्जरी कराने के बाद उन्होंने आईपीएल के जरिए वापसी की और अपनी टीम गुजरात टाइटंस को चैंपिनय बनाया। इसके बाद वह भारतीय टीम में वापसी करने में सफल रहे और कप्तान बनने के प्रबल दावेदार के रूप में ऊभरे। मार्च के महीने में भी हार्दिक से दमदार वापसी की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed