{"_id":"5e442fdc8ebc3ee5ff245a73","slug":"bcb-turns-down-pcb-proposal-to-play-day-night-test-in-karachi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश ने ठुकराया पाकिस्तान का डे-नाइट टेस्ट का प्रस्ताव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश ने ठुकराया पाकिस्तान का डे-नाइट टेस्ट का प्रस्ताव
Wed, 12 Feb 2020 10:44 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
पीसीबी-बीसीबी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पाकिस्तान में डे-नाइट टेस्ट खेलने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। बीसीबी ने कहा कि गुलाबी गेंद से डे-नाइट टेस्ट खेलने की उसकी तैयारी पूरी नहीं है इसलिए वह पाकिस्तान में डे-नाइट टेस्ट नहीं खेल सकते हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बंगलादेश को पांच अप्रैल से होने वाले दूसरे टेस्ट को गुलाबी गेंद से फ्लड लाइट्स में खेलने का प्रस्ताव दिया था। पाकिस्तान ने बांग्लादेश से पहला टेस्ट पारी से जीत लिया था। बांग्लादेश ने अपना पहला दिन रात्रि टेस्ट पिछले साल भारत के साथ कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला था।
विज्ञापन
पकिस्तान ने पिछले साल दिसंबर में 10 साल के बाद टेस्ट मैच की मेजबानी की थी जब श्रीलंका ने इस देश का दौरा किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए मार्च-अप्रैल में अपनी टीम को पाकिस्तान दौरे पर भेजने को तैयार है।
विज्ञापन