{"_id":"5d28050a-9f83-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"batsmen-disappointed-says-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार से चढ़ा धोनी का पारा, बल्लेबाजों पर बरसे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार से चढ़ा धोनी का पारा, बल्लेबाजों पर बरसे
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 07 Apr 2013 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली नजदीकी हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
धोनी ने कहा, 'हमारे बल्लेबाजों ने बेहद खराब शॉट्स खेले जिसपर उन्होंने अपने विकेट गंवाए और खामियाजा टीम को हार के साथ उठाना पड़ा।'
हालाकि चेन्नई की कप्तान ने गेंदबाजों की जमकर तारिफ की। उन्होंने कहा गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर मुंबई के विकेट झटके।
धोनी ने कहा, '150 रनों के लक्ष्य को हम हासिल कर सकते थे। आखिरी ओवरों में मैं चाह कर भी और तेज नहीं खेल पाया क्योंकि क्योंकि हमारे पास विकेट नहीं बचे थे।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चेन्नई की पिच बढ़िया थी। गेंद आसानी से बल्ले पर आ रही थी। तेज गेंदबाजों को काफी गति और उछाल मिल रहा था। लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट बढ़ेगा, पिच धीमी होती जाएगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि आईपीएल-6 के अपने पहले लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस ने 9 रन से हराया है। मुंबई के 149 रन के जवाब में चेन्नई की टीम 139 रन ही बना सकी।