फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BANvZIM: Bangladesh wins second test and series equals with 1-1

BANvZIM: टेलर के शतक के बावजूद जिंबाब्वे हारा, टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर

Thu, 15 Nov 2018 03:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
BANvZIM: Bangladesh wins second test and series equals with 1-1

ब्रेंडन टेलर के मैच में दूसरे शतक के बावजूद जिंबाब्वे को दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के अंतिम दिन गुरुवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ 218 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे श्रृंखला 1-1 से बराबर रही।

विज्ञापन


जिंबाब्वे की टीम 443 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें और अंतिम दिन दूसरे सत्र में 83.1 ओवर में 224 रन पर ढेर हो गई। टेलर ने जिंबाब्वे की ओर से नाबाद 106 रन बनाए।
विज्ञापन


टेलर की पारी में धैर्य और नियंत्रित आक्रामकता का संतुलन देखने को मिला। उन्होंने 167 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके मारे। उन्होंने जिंबाब्वे की पहली पारी के 304 रन के स्कोर में भी 110 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफ स्पिनर मेहदी हसन ने बांग्लादेश की ओर से 38 रन देकर पांच विकेट चटकाए। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पांचवीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट हासिल किए।

मेहदी की फिरकी के सामने जिंबाब्वे की टीम असहाय नजर आई और सिलहट में पहले मैच के प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रही जहां टीम ने 151 रन से जीत दर्ज की थी।

पहली पारी में पांच विकेट चटकाने वाले ताइजुल इस्लाम ने दूसरी पारी में दो और विकेट अपनी झोली में डाले। उन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो मैचों में 18 विकेट चटकाए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

मेजबान टीम ने मुशफिकुर रहीम के नाबाद 219 रन की बदौलत पहली पारी सात विकेट पर 522 रन बनाने के बाद घोषित की थी। मुशफिकुर टेस्ट क्रिकेट में दो दोहरे शतक जड़ने वाले पहले विकेटकीपर भी बने थे।

जिंबाब्वे ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 76 रन से की। तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने सीन विलियम्स (13)को आउट करके बांग्लादेश को दिन की पहली सफलता दिलाई।

स्पिनर ताइजुल ने सिकंदर रजा (12) को अपनी ही गेंद पर लपककर जिंबाब्वे का स्कोर चार विकेट पर 120 रन किया। पहली पारी में छठे विकेट के लिए 139 रन जोड़ने वाले टेलर और मूर (13)ने लंच तक टीम को और झटके नहीं लगने दिए।


मेहदी हसन ने लंच के बाद मूर को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद टीम को सिमटने में अधिक समय नहीं लगा। बांग्लादेश की इस साल यह पहली टेस्ट जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed