{"_id":"5fd8d65cbab6c077ad0b7631","slug":"bangladeshi-wicket-keeper-mushfiqur-rahim-fined-25-of-match-fees-for-misbehaving-with-teammate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशी विकेटकीपर मुश्फिकुर पर लगा जुर्माना, साथी खिलाड़ी को मारने के लिए उठाया था हाथ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेशी विकेटकीपर मुश्फिकुर पर लगा जुर्माना, साथी खिलाड़ी को मारने के लिए उठाया था हाथ
Tue, 15 Dec 2020 08:59 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 15 Dec 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
मुश्फिकुर रहीम
- फोटो : Social Media
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मुश्फिकुर रहीम को टी-20 मैच के दौरान साथी खिलाड़ी से भिड़ना भारी पड़ा। उनके बर्ताव के लिए उनपर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया है। बंगबंधु टी-20 कप के एक मुकाबले में साथी खिलाड़ी नसुम के साथ रहीम ने गलत व्यवहार किया था, जिसके बाद उन्हें बीसीबी के आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया और जुर्माने के साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा है। रहीम ने अपनी गलती मान ली है और बोर्ड की सजा को स्वीकार लिया है। उन्होंने अपने बर्ताव के लिए सोशल मीडिया पर सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रहीम बांग्लादेश की घरेलू टी-20 लीग के एक मैच के दौरान बेक्सिम्को ढाका के साथी खिलाड़ी नसुम अहमद से भिड़ गए थे। उन्होंने अहमद को मारने के लिए हाथ भी उठा लिया था। दोनों के बीच एक कैच को पकड़ने के लिए यह विवाद हुआ।
विज्ञापन
यह पूरा वाकया फार्च्यून बरिशल के खिलाफ मैच के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ। उस वक्त बरिशल को जीत के लिए 19 गेंदों में 45 रनों की जरूरत थी और अफीफ हुसैन मैदान पर बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी उन्होंने एक बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और विकेट के पीछे हवा में उठ गई। उस समय विकेटकीपर मुश्फिकुर और पास में फील्डिंग कर रहे नसुम, दोनों ही गेंद को पकड़ने के लिए दौड़े और टकराने से बाल-बाल बचे। ऐन मौके पर नसुम के पीछे हटने से रहीम ने कैच पकड़ा और दोनों टकराने से बच गए। इन सबके बीच रहीम ने आपा खो दिया और एक नहीं बल्कि दो बार नसुम को अपशब्द कहते दिखे।
विज्ञापन