{"_id":"5d71dd008ebc3e93b03958c9","slug":"bangladesh-women-cricket-team-qualify-for-2020-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश महिला टीम ने 2020 टी-20 विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश महिला टीम ने 2020 टी-20 विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई
Fri, 06 Sep 2019 09:44 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 06 Sep 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को चार विकेट से हराकर क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाकर अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन
बांग्लादेश ने महिला टी-20 विश्व कप क्वालीफायर के पहले सेमीफाइनल में आयरलैंड को 20 ओवर में 85 रन पर ढेर करने के बाद नौ गेंद शेष रहते छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने अपने शीर्ष तीन बल्लेबाजों के विकेट 14 रन पर ही गंवा दिए।
विज्ञापन
कप्तान लारा डेलानी और एमियर रिचर्डसन ने टीम के लिए 25-25 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से लेग स्पिनर फाहिमा खातून ने 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए। बांग्लादेश की महिला टीम ने इसके जवाब में संजीदा इस्लाम की 37 गेंद में नाबाद 32 रन की पारी की बदौलत 18.3 ओवर में छह विकेट पर 86 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन