फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bangladesh whitewashed for second time in Test series.

भारत ने वनडे में तो बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में किया क्लीन स्वीप

Mon, 17 Nov 2014 03:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Nov 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
bangladesh whitewashed for second time in Test series.
भारत ने जहां रविवार को श्रीलंका को हराकर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया वहीं उसके पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश ने भी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज पर सूपड़ा साफ कर दिया।
विज्ञापन


बांग्लादेश ने अपने घर में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में जिम्बाब्वे को बुरी तरह से धो दिया। बांग्ला टीम ने दूसरी बार क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले उसने 2009 में वेस्टइंडीज को 2-0 से हराते हुए क्लीन स्वीप किया था। इस क्लीन स्वीप से बांग्लादेश को काफी राहत महसूस हो रहा होगा क्योंकि इस हैट्रिक जीत से पहले उसने साल 2014 में एक ही जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


मेजबान बांग्लादेश ने रविवार को चिटगांव में खेले गए तीसरे और अंतिम मैच के पांचवें दिन जिम्बाब्वे को 186 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली।

जीत के लिए बांग्लादेश से मिले रिकॉर्ड 449 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम दूसरी पारी में पांचवें दिन चायकाल से पहले 262 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह रनों के लिहाज से बांग्लादेश ने अपनी दूसरी बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्बाब्वे की ओर से रेगिस चकाबवा ने नाबाद 89 रन बनाए। ओपनर सिकंदर रजा 65 रन और हैमिल्टन मासकाद्जा ने 38 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से शफीउल इस्लाम, रूबेल हुसैन, जुबैर हुसैन और स्वागत होम ने दो-दो विकेट झटके। बांग्लादेश्ा ने पहली पारी में 503 रन बनाए थे।

जवाब में जिम्बाब्वे की पहली 374 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 5 विकेट पर 319 रन बनाकर घोषित कर दी थी।

पहली बार 2 बल्‍लेबाजों ने बनाए 300 से ज्यादा रन

bangladesh whitewashed for second time in Test series.
पहली बार किसी सीरीज में बांग्लादेश के 2 बल्‍लेबाजों ने 300 से ज्यादा का स्कोर किया है। मोमिनुल हक और तमीम इकबाल इन 2 बल्‍लेबाजों की सूची में शामिल हैं। इकबाल ने पहली बार किसी सीरीज में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। मोमिनुल ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 376 रनों का स्कोर किया था।

टेस्ट क्रिकेट में लगातार 9 बार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले मोमिनुल हक (321 रन) ने भी इस बार 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 12 टेस्ट मैचों में 63.05 की औसत से 1198 रन बनाए हैं, जिसमें 11 अर्धशतक और 4 शतक लगाए हैं। जबकि इकबाल ने इस सीरीज में 308 रन बनाए हैं।

वहीं बांग्ला टीम के पूर्व कप्‍तान शाकिब अल हसन ने इस सीरीज में 251 रन बनाने के अलावा और 18 विकेट झटके हैं। व‌ह दुनिया के दूसरे क्रिकेटर हैं जिन्होंने 3 या उससे कम मैचों की टेस्ट सीरीज में 250 से ज्यादा रन और 15 से ज्यादा विकेट झटके हैं। शाकिब से पहले ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर मिचेल जॉनसन ही इस उपलब्धि को छू सके हैं। उन्होंने 2008-09 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 255 रन और 16 विकेट झटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed