{"_id":"6026b6f1467649221524be00","slug":"bangladesh-vs-west-indies-2nd-test-day-2-match-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"BANvsWI: दूसरे टेस्ट में विंडीज की पकड़ मजबूत, बांग्लादेश का टॉप ऑर्डर लड़खड़ाया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BANvsWI: दूसरे टेस्ट में विंडीज की पकड़ मजबूत, बांग्लादेश का टॉप ऑर्डर लड़खड़ाया
Fri, 12 Feb 2021 10:42 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : social media
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। स्टंप्स तक बांग्लादेश ने चार विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक मुशफीकुर रहीम (27) और मोहम्मद मिथुन (6) रन बनाकर नाबाद थे। वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 409 रन बनाए। इस तरह विंडीज से बांग्लादेश अभी भी 304 रन पीछे है। वेस्टइंडीज की तरफ से विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा (92), एंक्रुमाह बोनर (90) और अलजारी जोसेफ (82) ने शानदार पारी खेली। दूसरे दिन वेस्टइंडीज ने आखिरी चार विकेट 25 रन के अंदर गंवा दिए। बांग्लादेश के लिए अबू जायेद और इस्लाम ने चार-चार विकेट लिए जबकि हसन और सौम्य सरकार ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
पहली पारी के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत खराब रही। महज 71 रन के स्कोर पर चार विकेट गिर चुके थे। शैनन ग्रैब्रियल ने पारी के पहले और तीसरे ओवर में उसको दो झटके दिये। उन्होंने पहले ओवर में सौम्य सरकार को खाता खोले बगैर पवेलियन भजेने के बाद नजमुल होसैन (4) को चलता किया। इसके बाद तमिम इकबाल (44) और मोमिनुल हक (21) के बीच तीसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को रहकीम कॉर्नवाल ने मोमिनल को आउट कर तोड़ा। जोसेफ ने इसके बाद तमीम को आउट कर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया। बता दें दो मैचों की टेस्टसीरीज में विंडीज 1-0 से आगे है।
विज्ञापन